द इंडियन व्यू

यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में मैदान पर होने वाले हर रन, विकेट और गेंद का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की जिम्मेदारी CricGiri निभा रहा है। CricGiri को यूपी टी-20 लीग 2026 का Exclusive Official Scoring Partner बनाया…

Ragwendra P Singh
August 26, 2026
2 min read
यूपी टी-20 लीग में हर गेंद का डिजिटल हिसाब, CricGiri संभाल रहा आधिकारिक स्कोरिंग

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में मैदान पर होने वाले हर रन, विकेट और गेंद का सटीक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की जिम्मेदारी CricGiri निभा रहा है।

CricGiri को यूपी टी-20 लीग 2026 का Exclusive Official Scoring Partner बनाया गया है, जिसके तहत पूरे टूर्नामेंट में लाइव बॉल-बाय-बॉल स्कोरिंग, स्कोरकार्ड और मैच के आंकड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

क्रिकेट प्रशंसकों के लिए लीग के मुकाबलों के दौरान स्कोर और आंकड़ों तक तेजी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए CricGiri ने आधिकारिक स्कोररों के साथ काम करने के लिए एक dedicated data expert भी तैनात किया है। इसका उद्देश्य मैदान से मिलने वाली स्कोरिंग जानकारी को सटीक और समय पर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाना है।

CricGiri की खासियत यह है कि इसका सीधा जुड़ाव क्रिकेट से भी है। प्लेटफॉर्म के Co-founder भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। ऐसे में क्रिकेट के तकनीकी पक्ष और डिजिटल डेटा को जोड़ने वाली इसकी भूमिका यूपी टी-20 लीग जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में और महत्वपूर्ण हो जाती है।

लीग के सभी मुकाबलों के लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और मैच से जुड़े आंकड़े CricGiri के माध्यम से उपलब्ध हैं। प्रशंसक यूपी टी-20 लीग 2026 के स्कोर और आंकड़े CricGiri के आधिकारिक प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के जरिए देख सकते हैं। यूपी टी-20 लीग के दौरान CricGiri की यह व्यवस्था खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़े आंकड़ों को तत्काल उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रशंसकों, मीडिया और क्रिकेट से जुड़े लोगों के लिए मैच की जानकारी को अधिक सहज और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Follow all UP T20 League 2026 scores and statistics at https://upt20.cricgiri.com/, as well as through CricGiri on Google Play, Apple App Store and official website - www.cricgiri.com.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।