द इंडियन व्यू

यूपी टी-20 लीग के दौरान चेतन शर्मा, पद्मश्री सुशील दोषी और डॉ. संजय कपूर सम्मानित

लखनऊ। क्रिकेट की तीन अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी पहचान बनाने वाली तीन शख्सियतें एक मंच पर सम्मानित हुईं। इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग के दौरान मंगलवार को आयोजित विशेष समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य…

Ragwendra P Singh
August 26, 2026
2 min read
यूपी टी-20 लीग के दौरान चेतन शर्मा, पद्मश्री सुशील दोषी और डॉ. संजय कपूर सम्मानित

लखनऊ। क्रिकेट की तीन अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी पहचान बनाने वाली तीन शख्सियतें एक मंच पर सम्मानित हुईं। इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग के दौरान मंगलवार को आयोजित विशेष समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा, वरिष्ठ क्रिकेट कमेंटेटर एवं पद्मश्री सुशील दोषी और यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर को लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

यूपी टी-20 लीग के दौरान आयोजित इस सम्मान समारोह में क्रिकेट और खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाली अन्य प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ क्रिकेट कमेंटेटर अनुराग श्रीवास्तव, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम और मीडिया संयोजक अहमद अली खान 'तालिब' को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

इस अवसर पर डॉ. संजय कपूर ने सम्मान के लिए लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे परिवार, प्रशिक्षकों, टीमों और खेल पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने आगे कहा कि खेल पत्रकारिता खिलाड़ियों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के साथ उन्हें पहचान दिलाने में अहम कड़ी का काम करती है। उन्होंने कहा कि खेल आयोजकों और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से प्रदेश में खेलों के माहौल को और मजबूत किया जा सकता है। समारोह में एलएसजेए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य दिव्य नौटियाल और सचिव एम.एम. अरशद सहित खेल और मीडिया जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।