यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा
लखनऊ। यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज दो दिन बाकी है। लीग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अवनीश अवस्थी (सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी…
लखनऊ। यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज दो दिन बाकी है। लीग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को अवनीश अवस्थी (सलाहकार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम में लीग के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अवनीश अवस्थी ने यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा के साथ स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने आयोजन को लेकर कुछ जरुरी निर्देश दिए और आयोजन से जुड़ी कई जानकारियों को साझा किया। इस दौरान लीग के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश का क्रिकेट उत्सव है और इसके भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, निकासी मार्ग तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और आयोजन को सुचारु एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान डॉ. संजय कपूर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि लीग का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों सहित स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
ट्रॉफी टूर का सफल समापन
यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले आयोजित होने वाले विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का समापन बुधवार को हो गया। अभियान के अंतिम चरण में ट्रॉफी मोंट फोर्ट स्कूल, महानगर पहुंची, जहां काशी रुद्रास के शुभम चौबे ने छात्रों से संवाद किया। वहीं रामस्वरूप यूनिवर्सिटी, अयोध्या रोड में मेरठ मावेरिक्स के आईपीएल स्टार कार्तिक त्यागी व यूपी के क्रिकेटर स्वास्तिक चिकारा ने अपने क्रिकेट के सफर के अनुभव साझा किए।
ट्रॉफी टूर के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों को यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी को करीब से देखने, खिलाड़ियों से संवाद करने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। अभियान के जरिए लीग को लेकर युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच जुड़ाव को भी मजबूत करने का प्रयास किया गया।
गौरतलब है कि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की शुरुआत 14 अगस्त से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगी। लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के पहले चरण के 22 मैच लखनऊ में 14 से 26 अगस्त तक, जबकि दूसरे चरण के प्लेऑफ और फाइनल सहित 12 मैच कानपुर में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
