द इंडियन व्यू

यूपी की आशी शमसेरी ने किया उलटफेर, बालिका एकल फाइनल में बनाई जगह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आशी शमसेरी ने आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय बिहार की परी के खिलाफ उलटफेर भरी जीत के साथ बालिका एकल की खिताबी होड़ में स्थान सुरक्षित…

Ragwendra P Singh
March 26, 2025
2 min read
यूपी की आशी शमसेरी ने किया उलटफेर, बालिका एकल फाइनल में बनाई जगह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आशी शमसेरी ने आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय बिहार की परी के खिलाफ उलटफेर भरी जीत के साथ बालिका एकल की खिताबी होड़ में स्थान सुरक्षित किया।

आदर्श भसीन मेमोरियल आइटा चैपियनशिप सीरीज (सीएस-7) अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस (स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी) टेनिस अकादमी द्वारा गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर आयोजित टूर्नामेंट में बालक एकल क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के हंस आनंद ने यूपी के चौथी वरीय मेहर एस खोसला को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।

यूपी के सानिध्य डी.द्विवेदी व अनुरुद्ध बालक एकल सेमीफाइनल में

बालिका एकल के पहले सेमीफाइनल में यूपी की आशी शमसेरी ने एक रोमांचक मुकाबले में शीर्ष वरीय बिहार की परी को 6-1, 7-5 से हराया। इस मैच में आशी ने शानदार फोरहैंड व बैकहैंड शॉट का नजारा पेश किया। इसके साथ ही आशी शमसेरी ने लगातार दूसरी उलटफेर भरी जीत दर्ज की।

इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने नेट पर दमदार खेल दिखाने के साथ बेहतरीन सर्विस के चलते तीन सेट तक चले मुकाबले में यूपी की आयरा के खिलाफ डबल टाईब्रेक में जीत दर्ज की। सिद्धि ने ये मैच 6-3,6-7(5), 7-6(5) से जीता।

बालक एकल क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के सानिध्य डी.द्विवेदी ने पांचवीं वरीय यूपी के अनुज को टाईब्रेक में 6-2,7-2 (6) से हराया। इस वर्ग के दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के हंस आनंद ने चौथी वरीय यूपी के मेहर एस.खोसला को 6-3, 4-6, 7-5 से हराया।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के आदित्य ने यूपी के किंजलक को 6-1, 6-2 से हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल में सातवीं वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार ने तब जीत दर्ज की जब प्रतिद्वंद्वी तीसरी वरीय यूपी के रोहिन राज ने 4-2 के स्कोर पर मैच छोड़ दिया।

आज बालक युगल के भी क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए जिसमें शीर्ष वरीय.अनुज और अनुरुद्ध ने अंश और अनुराग को 6-1, 7-5 से, अणर्व व श्रेयांश की जोड़ी ने अनय और हसन को 7-6, 6-4 से हराया। वहीं मेहर और कौस्तुभ ने उलटफेर करते हए दूसरी वरीय किंजलक व रिशांत को 7-5, 6-2 से शिकस्त दी। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में सरोज और हर्ष की जोड़ी को अर्जुन और रोहिन के खिलाफ वाकओवर मिला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।