द इंडियन व्यू

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा की मजबूत मौजूदगी, 15 कारोबारियों को मिलेगा मंच

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार ट्रेड शो में नोएडा प्राधिकरण की खास भागीदारी रहने वाली है। जानकारी के अनुसार,…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
2 min read
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में नोएडा की मजबूत मौजूदगी, 15 कारोबारियों को मिलेगा मंच

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार ट्रेड शो में नोएडा प्राधिकरण की खास भागीदारी रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार, नोएडा की इंडस्ट्रीज के लिए 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र आरक्षित किया गया है, जहां लगभग 15 कारोबारियों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स के जरिए नोएडा की औद्योगिक क्षमता, निर्यात योग्य उत्पाद और निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि 15 कारोबारियों की सूची फाइनल हो चुकी है। ये सभी अपने-अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेंगे। इस दौरान खास जोर विदेशी खरीदारों से ऑर्डर हासिल करने पर रहेगा, जिससे नोएडा की इंडस्ट्रीज के निर्यात को बढ़ावा मिल सके।

एसीईओ ने कहा कि नोएडा पहले से ही निर्यात के क्षेत्र में एक बड़ी पहचान बना चुका है और यहां से कई एक्सपोर्ट कंपनियां संचालित हो रही हैं। ऐसे में यह ट्रेड शो स्थानीय कारोबारियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। इस कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण का भी अपना एक स्टॉल लगाया जाएगा, जहां नोएडा के विकास की गाथा और निवेशकों के लिए दी जाने वाली सहूलियतों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण को भी ट्रेड शो में क्षेत्र आवंटित किया गया है। हाल ही में नोएडा प्राधिकरण में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें शो की तैयारियों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने भी तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि इस ट्रेड शो के जरिए उत्तर प्रदेश को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी। खासतौर पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत बनाए जा रहे उत्पाद इस आयोजन में आकर्षण का केंद्र होंगे। आयोजकों के मुताबिक, इस बार ट्रेड शो में साढ़े चार लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इसमें देशी-विदेशी वेंडर और निवेशक भी शामिल होंगे। कारोबारियों का मानना है कि यह अवसर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को प्रमोट करने और बड़े ऑर्डर हासिल करने का बेहतरीन मंच देगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…