द इंडियन व्यू

यूएस ओपन : स्टेन वावरिंका का ग्रैंड स्लैम करियर खत्म, बेरेटिनी ने पहले दौर में हराया

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका का शानदार ग्रैंड स्लैम करियर यूएस ओपन 2026 के पहले दौर में हार के साथ समाप्त हो गया। 2016 के यूएस ओपन चैंपियन वावरिंका को इटली के माटेओ बेरेटिनी ने 7-6(4),…

Ragwendra P Singh
September 1, 2026
2 min read
यूएस ओपन : स्टेन वावरिंका का ग्रैंड स्लैम करियर खत्म, बेरेटिनी ने पहले दौर में हराया

तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका का शानदार ग्रैंड स्लैम करियर यूएस ओपन 2026 के पहले दौर में हार के साथ समाप्त हो गया। 2016 के यूएस ओपन चैंपियन वावरिंका को इटली के माटेओ बेरेटिनी ने 7-6(4), 7-6(3), 6-0 से हराया। 38 वर्षीय वावरिंका ने पहले दो सेट में अपने से कम उम्र के बेरेटिनी को कड़ी चुनौती दी।

दोनों सेट टाईब्रेक तक पहुंचे, लेकिन बेरेटिनी ने अहम मौकों पर संयम बनाए रखा और दोनों टाईब्रेक जीतकर मुकाबले में 2-0 की बढ़त बनाई। पहले सेट में वावरिंका एक समय पीछे चल रहे थे, लेकिन बेरेटिनी के सेट के लिए सर्विस करने के दौरान उन्होंने शानदार वापसी की और उनकी सर्विस शून्य पर तोड़कर स्कोर बराबर कर दिया।

इसके बाद वावरिंका को सेट प्वाइंट भी मिला, लेकिन बेरेटिनी ने लगातार चार ड्यूस के बाद गेम बचाया और टाईब्रेक में तीन लगातार अंक हासिल कर पहला सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में बारिश के कारण थोड़ी देर खेल रुका। वापसी के बाद वावरिंका ने बेरेटिनी की सर्विस तोड़कर बढ़त बनाई, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके।

साभार : गूगल

स्विस खिलाड़ी को कुल सात ब्रेक प्वाइंट मिले, जिनमें तीन सेट प्वाइंट थे, लेकिन बेरेटिनी ने सभी महत्वपूर्ण मौकों पर वापसी करते हुए दूसरा टाईब्रेक भी जीत लिया। तीसरे सेट में बेरेटिनी ने पूरी तरह दबदबा बना लिया और लगातार तीन बार वावरिंका की सर्विस तोड़ते हुए सेट 6-0 से जीत लिया। इसके साथ ही वावरिंका के शानदार ग्रैंड स्लैम करियर पर पर्दा गिर गया।

न्यूयॉर्क में वावरिंका की मौजूदगी इस बार खास रही। तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन को शुरुआत में वाइल्ड कार्ड के लिए आवेदन करने के बावजूद एकल मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं मिली थी। इस फैसले पर प्रशंसकों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद अमेरिकी खिलाड़ी पैट्रिक किप्सन के चोट के कारण हटने पर वावरिंका को मुख्य ड्रॉ में शामिल किया गया।

2019 में यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंच चुके बेरेटिनी का दूसरे दौर में सामना अर्जेंटीना के मारियान नावेने से होगा। नावेने ने रविवार को बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच को पांच सेट में हराया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।