यूएस ओपन : सेरेना-अल्काराज़ की टक्कर चैंपियन जोड़ी से, सबालेंका-जोकोविच भी मुश्किल में
सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज़ यूएस ओपन मिश्रित युगल टूर्नामेंट में उस टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे जिसमें मौजूदा महिला युगल चैंपियन शामिल हैं। सेरेना और अल्काराज़ चैंपियनशिप के पहले दौर में एरिन राउटलिफ और…

सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज़ यूएस ओपन मिश्रित युगल टूर्नामेंट में उस टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे जिसमें मौजूदा महिला युगल चैंपियन शामिल हैं। सेरेना और अल्काराज़ चैंपियनशिप के पहले दौर में एरिन राउटलिफ और लॉयड ग्लासपूल का सामना करेंगे। यह सेरेना का 2022 के बाद यूएस ओपन में पहला मैच होगा।
एरिना सबालेंका और नोवाक जोकोविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को भी पहले दौर में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। वह कैटरीना सिनियाकोवा और हेनरी पैटन की जोड़ी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। राउटलिफ ने गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ मिलकर पिछले साल यूएस ओपन महिला युगल खिताब के लिए सिनियाकोवा और टेलर टाउनसेंड को हराया था। उन्होंने 2023 में भी चैंपियनशिप जीती थी।

सबालेंका और जोकोविच का मुकाबला लेयला फर्नांडीज और फ्रांसेस टियाफो से होना था। लेकिन टियाफो ने रविवार को सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में आर्थर फिल्स से हारने के बाद सोमवार को मिश्रित युगल से नाम वापस ले लिया, जिससे क्वालीफाइंग में हारने वाली टीम को यह जगह मिल गई।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
