यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स में एला-ऑगर एलियासिमे समेत इन जोड़ियों को वाइल्ड कार्ड
महिला युगल की उभरती हुई स्टार एलेक्स एला और फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे, पति-पत्नी एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स तथा सारा एर्रानी और एंड्रिया वावस्सोरि को अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला…

महिला युगल की उभरती हुई स्टार एलेक्स एला और फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे, पति-पत्नी एलिना स्वितोलिना और गेल मोनफिल्स तथा सारा एर्रानी और एंड्रिया वावस्सोरि को अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है।
अमेरिकी टेनिस एसोसिएशन ने सोमवार को चैंपियनशिप में भाग लेने वाली 16 टीमों में से 11 टीम का चयन कर लिया। इनमें छह टीमें अपनी संयुक्त रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं और पांच टीमों को वाइल्ड कार्ड दिया गया है। इस प्रतियोगिता में एरिना सबालेंका और 24 बार के पुरुष ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन नोवाक जोकोविच की टीम भी है।

सीधे क्वालीफाई करने वाले अन्य टीम में एलेना रायबाकिना और टेलर फ्रिट्ज, डायना श्नाइडर और दानिल मेदवेदेव, इगा स्वियातेक और कैस्पर रूड, बेलिंडा बेनसिच और फ्लेवियो कोबोली तथा अमांडा अनिसिमोवा और लर्नर टिएन शामिल हैं। लेयला फर्नांडीज और फ्रांसेस टियाफो तथा टेलर टाउनसेंड और अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को भी वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है। मिश्रित युगल में पहले दौर के मैच और क्वार्टर फाइनल 25 अगस्त को खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल 26 अगस्त को होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
