यूएस ओपन के पहले दिन बड़ा उलटफेर, दो ग्रैंड स्लैम चैंपियन क्रेजसिकोवा बाहर
साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पहले ही दिन महिला एकल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 27वीं वरीय और दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं बारबोरा क्रेजसिकोवा को उज्बेकिस्तान की कामिला रखीमोवा ने सीधे सेटों में हराकर…

साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पहले ही दिन महिला एकल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 27वीं वरीय और दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं बारबोरा क्रेजसिकोवा को उज्बेकिस्तान की कामिला रखीमोवा ने सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। तीसरी वरीय अमेरिका की जेसिका पेगुला और 19वीं वरीय जैस्मिन पाओलिनी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
आर्थर ऐस स्टेडियम में क्रेजसिकोवा और रखीमोवा के बीच मुकाबला हुआ। क्रेजसिकोवा ने पहले सेट में छह मैच पॉइंट बचाए, लेकिन इसके बावजूद वह मुकाबला नहीं जीत सकीं। कभी किसी मेजर टूर्नामेंट के तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ीं रखीमोवा ने 27वीं वरीय क्रेजसिकोवा को 7-6 (4), 6-2 से हराया।
आर्थर ऐस स्टेडियम में दिन के शुरुआती मुकाबले में तीसरी वरीय जेसिका पेगुला ने रोमानिया की एलेना-ग्रैबिएला रुज को 6-3, 6-2 से हराया। सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में कोको गॉफ से हारने के बाद यहां पहुंचीं पेगुला ने 83 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने पहली सर्विस पर 92 प्रतिशत अंक जीते।

पेगुला ने मैच के बाद कहा, 'मैं बहुत नर्वस थी। मैं जो महसूस कर रही थी, उसकी GIF भेज रही थी। पहले दौर में हमेशा बहुत ज्यादा घबराहट होती है।' पेगुला का अगला मुकाबला वीनस विलियम्स और सोफिया केनिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। 19वीं वरीय जैस्मिन पाओलिनी को स्लोवेनिया की वेरोनिका एर्जावेक के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली।
तीन सेट तक चले मुकाबले में पाओलिनी ने 6-3, 3-6, 6-4 से जीत दर्ज की। वह विंबलडन 2024 और फ्रेंच ओपन की उपविजेता रह चुकी हैं। पुरुष एकल में 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच और 2022 के उपविजेता कैस्पर रूड ने चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
