द इंडियन व्यू

यूएस ओपन की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि पर सबालेंका- पेगुला खुश, नई खिलाड़ी परिषद का भी स्वागत

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका और अमेरिकी स्टार जेसिका पेगुला ने यूएस ओपन 2026 में रिकॉर्ड पुरस्कार राशि और नई ग्रैंड स्लैम खिलाड़ी सलाहकार परिषद के गठन का स्वागत किया है। यूएस ओपन ने…

Ragwendra P Singh
August 29, 2026
2 min read
यूएस ओपन की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि पर सबालेंका- पेगुला खुश, नई खिलाड़ी परिषद का भी स्वागत

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका और अमेरिकी स्टार जेसिका पेगुला ने यूएस ओपन 2026 में रिकॉर्ड पुरस्कार राशि और नई ग्रैंड स्लैम खिलाड़ी सलाहकार परिषद के गठन का स्वागत किया है।

यूएस ओपन ने इस साल कुल 10.8 करोड़ डॉलर (लगभग 900 करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा की है। इसके अलावा चारों ग्रैंड स्लैम ने खिलाड़ियों को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भूमिका देने के लिए सलाहकार परिषद गठित करने की योजना का भी ऐलान किया है।

सबालेंका ने पत्रकारों से कहा कि खिलाड़ी लंबे समय से जिस बदलाव की उम्मीद कर रहे थे, अब वह दिशा दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा, “हम बहुत खुश हैं कि आखिरकार हम उस मुकाम पर पहुंच रहे हैं, जहां हम शुरुआत से पहुंचना चाहते थे।” दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने उम्मीद जताई कि नई व्यवस्था से खिलाड़ियों और टूर्नामेंट आयोजकों के बीच तनाव कम होगा।

साभार : गूगल

इससे पहले खिलाड़ियों और आयोजकों के बीच मतभेद के कारण फ्रेंच ओपन और विंबलडन में खिलाड़ियों ने मीडिया से बातचीत का समय सीमित कर दिया था। सबालेंका ने कहा, “उम्मीद है कि भविष्य में हमें मीडिया या किसी टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं करना पड़ेगा। हम सभी खुश रहेंगे और शुरुआत से हम यही चाहते थे।”

इस साल खिलाड़ियों ने मीडिया से अपनी बातचीत करीब 15 मिनट तक सीमित रखी, जो ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाने वाले लगभग 15 प्रतिशत राजस्व हिस्से का प्रतीकात्मक विरोध था। वहीं, पेगुला ने कहा कि पुरुष और महिला खिलाड़ियों की एकजुट मांगों ने खिलाड़ी सलाहकार परिषद के गठन में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मिलकर शानदार काम किया है और ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में इस तरह की परिषद का गठन पहले कभी नहीं हुआ था।

पेगुला ने कहा, “खिलाड़ियों ने जो हासिल किया है, वह शानदार है। ग्रैंड स्लैम के साथ परिषद, खिलाड़ी कल्याण के लिए योगदान और पुरस्कार राशि में एक और बढ़ोतरी जैसी चीजें पहले कभी नहीं हुईं।” उन्होंने कहा कि पुरुष और महिला खिलाड़ियों, विशेषकर शीर्ष खिलाड़ियों की एकजुटता ने ग्रैंड स्लैम आयोजकों पर खेल को आगे बढ़ाने के लिए लगातार दबाव बनाया।

हालांकि, पेगुला ने साफ किया कि खिलाड़ियों की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि परिषद की संरचना, उसमें शामिल होने वाले सदस्यों और उसके काम करने के तरीके को लेकर अभी काफी चर्चा होनी बाकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।