लोकाटेली ने पेनल्टी से दागा गोल, युवेंटस ने चैंपियंस लीग के लिए किया क्वालीफाई
मैनुअल लोकाटेली के पेनल्टी पर गोल से युवेंटस ने इटली की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग में रेलीगेट हो चुकी वेनेजिया पर 3-2 की रोमांचक जीत के साथ चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई किया। @juventusfcen मौजूदा सत्र में युवेंटस का…

मैनुअल लोकाटेली के पेनल्टी पर गोल से युवेंटस ने इटली की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग में रेलीगेट हो चुकी वेनेजिया पर 3-2 की रोमांचक जीत के साथ चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई किया।

मौजूदा सत्र में युवेंटस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और इस साल मार्च में जब इगोर ट्यूडर को टीम का जिम्मा कोच को मिला, तो उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि टीम चैंपियंस लीग के लिए क्वालीफाई कर सके। उन्होंने मुश्किल से ही सही लेकिन अपना लक्ष्य पूरा किया।
टीम ने सीरी ए के अंतिम दौर के अपने मैच को जीतकर तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। युवेंटस रोमा से एक अंक आगे रहा। रोमा ने टोरिनो में 2-0 से जेट के साथ यूरोपा लीग में जगह बनाई। पहले ही रेलीगेट हो चुकी वेनेजिया ने दूसरे मिनट में डेनियल फिला के गोल से युवेंटस को सकते में डाल दिया।
केनान यिल्डिज और रैंडल कोलो मुआनी के छह मिनट के अंदर किये गये गोल से युवेंटस ने मैच के 31वें मिनट में बढ़त कायम कर ली। मध्यांतर के बाद रीडगेसियानो हैप्स ने वेनेजिया के लिए बराबरी का गोल किया। लोकाटेली ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर टीम को 3-2 से बढ़त दिलाई, जो निर्णायक साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
