इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने पर खुश साई सुदर्शन, पर अभी आईपीएल पर फोकस
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इंग्लैंड दौरे के लिये भारत ए टीम में चयन से खुश हैं लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस आईपीएल क्वालीफायर और फाइनल पर टिका है। सर्रे के लिये खेलकर एक शतक जमा चुके 23 वर्ष के सुदर्शन…

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन इंग्लैंड दौरे के लिये भारत ए टीम में चयन से खुश हैं लेकिन फिलहाल उनका पूरा फोकस आईपीएल क्वालीफायर और फाइनल पर टिका है। सर्रे के लिये खेलकर एक शतक जमा चुके 23 वर्ष के सुदर्शन को भारत ए टीम में चुना गया है और टेस्ट टीम में चयन के भी वह दावेदार हैं।

उन्होंने को मीडिया से कहा ,‘‘ मानसिक तौर पर पहले हमें आईपीएल पर फोकस करना है। एक बार वह खत्म हो जाये , फिर भारत ए दौरे के बारे में सोचेंगे। लेकिन मुझे खुशी है कि यह मौका मिला और मुझे यकीन है कि प्रदर्शन अच्छा रहेगा।’’
अभी तक 13 मैचों में 638 रन बनाकर आरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर काबिज सुदर्शन ने कहा ,‘‘ इस समय सबसे अहम शीर्ष दो में रहना है ताकि हमें अतिरिक्त मौका (दूसरा क्वालीफायर खेलने का) मिल सके।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ फोकस उसी पर है। इन 13 मैचों में काफी कुछ सीखा है और कमियों पर मेहनत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम प्लेआफ के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
