द इंडियन व्यू

युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप: युवा योद्धाज, जयपुर पिंक कब्स, जूनियर स्टीलर्स ने दर्ज की जीत

हरिद्वार (उत्तराखंड): हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में चल रहे युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप के 19वें दिन युवा योद्धाज, सोनीपत स्पार्टन्स, जूनियर स्टीलर्स और जयपुर पिंक कब्स ने जीत दर्ज की। दिन के पहले मैच में…

Ragwendra P Singh
March 24, 2025
3 min read
युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप: युवा योद्धाज, जयपुर पिंक कब्स, जूनियर स्टीलर्स ने दर्ज की जीत

हरिद्वार (उत्तराखंड): हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में चल रहे युवा ऑल स्टार्स चैम्पियनशिप के 19वें दिन युवा योद्धाज, सोनीपत स्पार्टन्स, जूनियर स्टीलर्स और जयपुर पिंक कब्स ने जीत दर्ज की।

दिन के पहले मैच में सोनीपत स्पार्टन्स ने यूपी फाल्कन्स को करीबी मुकाबले में 43-38 से शिकस्त दी। पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने एक-एक ऑल आउट किया और स्कोर 21-19 के साथ स्पार्टन्स के पक्ष में रहा। सोनीपत ने दो सुपर टैकल की मदद से बढ़त बनाई, लेकिन यूपी फाल्कन्स ने पलटवार करते हुए फिर दो अंकों से बढ़त हासिल कर ली।

हालांकि दूसरे हाफ में सोनीपत स्पार्टन्स ने एक और ऑल आउट किया और पांच अंकों से मैच अपने नाम कर लिया। मुकाबले का बाद सोनीपत स्पार्टन्स पूल बी में 43 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि यूपी फाल्कन्स पूल ए में 33 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बने हुए हैं। अर्जुन सिरोही ने 16 और अंकित कुमार राणा ने 14 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।

दूसरे मुकाबले में युवा योद्धाज ने युवा पलटन को 48-30 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। मैच का निर्णय लगभग पहले ही हाफ में तय करते हुए योद्धाज ने दो ऑल आउट और दो सुपर रेड करते हुए 28-9 की बड़ी बढ़त बना ली थी।यह सिलसिला दूसरे हाफ में भी जारी रहा और उन्होंने युवा पलटन को एक और ऑल आउट करते हुए जीत को अपने नाम कर लिया। शिवम सिंह 12 पॉइंट्स के साथ सबसे बेहतर खिलाड़ी रहे।फिलहाल युवा योद्धाज 57 अंकों के साथ पूल बी में पहले और युवा पलटन 25 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

तीसरे मुकाबले में जूनियर स्टीलर्स ने पलानी टस्कर्स को 46-26 से करारी शिकस्त दी। पहले हाफ तक स्कोर 15-21 था, जिसमें स्टीलर्स ने एक ऑल आउट, एक सुपर टैकल और एक सुपर रेड अर्जित की थी, जिसके बाद दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम ने दो ऑल आउट कर जीत को अपने नाम कर लिया। जया सूर्य 16 अंक और घनश्याम मगर 13 अंक के साथ स्टार खिलाड़ी रहे। फिलहाल टस्कर्स पूल ए में 36 अंकों के साथ तीसरे और स्टीलर्स 27 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

दिन के अंतिम मुकाबले में जयपुर पिंक कब्स ने युवा मुंबा को रोमांचक मुकाबले में 33-29 से पराजित किया। जहां पहले तक एक सुपर रेड और एक सुपर टैकल तक मुंबा ने स्कोर 16-15 कर रखा था, तो वहीं दूसरे हाफ में जयपुर ने युवा मुंबा को ऑल आउट कर जीत को अपनी ओर मोड़ लिया।

अभिमन्यु रघुवंशी 17 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। फिलहाल जयपुर पिंक कब्स 61 अंकों के साथ पूल ए में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि युवा मुंबा 40 अंकों के साथ पूल बी में चौथे स्थान पर हैं।

25 मार्च को मुकाबले:

मैच 77 - चंडीगढ़ चार्जर्स बनाम वारियर्ज के.सी., सुबह 10:15 बजे

मैच 78 - सोनीपत स्पार्टन्स बनाम कुरुक्षेत्र वॉरियर्स, सुबह 11:45 बजे

मैच 79 - जयपुर पिंक कबस बनाम वास्को वाइपर्स, शाम 4:00 बजे

मैच 80 - युवा मुंबई बनाम युवा योद्धाज, शाम 5:30 बजे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।