जयपुर पिंक क्यूब्स ने 50 अंकों से दर्ज की जीत, युवा मुंबा, सोनीपत स्पार्टन्स अगले दौर में
हरिद्वार (उत्तराखंड): हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में चल रहे युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप में मंगलवार के दिन युवा मुंबा, वॉरियर्ज़ के.सी., जयपुर पिंक क्यूब्स और सोनीपत स्पार्टन्स ने जीत दर्ज की। दिन के पहले…

हरिद्वार (उत्तराखंड): हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में चल रहे युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप में मंगलवार के दिन युवा मुंबा, वॉरियर्ज़ के.सी., जयपुर पिंक क्यूब्स और सोनीपत स्पार्टन्स ने जीत दर्ज की।

दिन के पहले मुकाबले में वॉरियर्ज़ के.सी. ने चंडीगढ़ चार्जर्स को 44-26 से करारी शिकस्त दी।बंगाल के क्लब ने शुरुआत से आक्रामक रुख दिखाते हुए एक सुपर रेड और एक ऑल आउट के साथ पहले हाफ में 23-12 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दो सुपर टैकल, दो सुपर रेड और एक ऑल आउट की बदौलत वॉरियर्ज़ के.सी. ने 18 अंकों से शानदार जीत हासिल की।
युवा रेडर पुनीत कुमार 11 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। फिलहाल वॉरियर्ज़ के.सी. पूल ए में 64 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि चार्जर्स पूल बी में 41 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं दूसरे मुकाबले में सोनीपत स्पार्टन्स ने कुरुक्षेत्र वॉरियर्स को 54-33 से हराकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
21 अंकों से जीत के दौरान स्पार्टन्स ने विपक्षी खेमे को चार बार ऑल आउट किया। अक्षय अहरी 15 पॉइंट्स के साथ सर्वश्रेष्ठ रेडर रहे, जबकि रहील अहरी ने 13 डिफेंस प्वाइंट अर्जित किए। फिलहाल सोनीपत स्पार्टन पूल बी में 49 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
दिन का तीसरा मुकाबला पूरी तरह से एक तरफा रहा, जहां जयपुर पिंक क्यूब्स, वास्को वाइपर्स को 68-18 के बड़े अंतर से हराकर 67 अंकों के साथ पूल ए की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। जयपुर की टीम ने वाइपर्स पर छह ऑल आउट और तीन सुपर रेड दर्ज किए। जयपुर पिंक क्यूब्स के लिए यह इस सीजन की सबसे बड़ी जीत भी है। के. धरनीधरन ने 22 प्वाइंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
दिन के अंतिम मुकाबले में युवा मुंबा ने युवा योद्धाज को 41-36 से हराकर अगले दौर में जगह पक्की कर ली है। पहले हाफ में मुंबा ने दो सुपर टैकल और एक ऑल आउट के चलते 22-16 से बढ़त बना ली थी। जिसके बाद युवा योद्धाज ने युवा मुंबा को ऑल आउट कर स्कोर 30-30 से बराबर कर दिया, लेकिन मुंबा ने एक बार फिर ऑल आउट कर अंततः पांच अंकों से जीत हासिल कर ली। शिवम सिंह 18 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। फिलहाल युवा मुंबा और युवा योद्धाज पूल बी में 45 और 58 अंकों के साथ तीसरे और पहले स्थान पर हैं।
26 मार्च के मुकाबले:
मैच 81 - जूनियर स्टीलर्स बनाम वास्को वाइपर्स, सुबह 10:15 बजे
मैच 82 - यूपी फाल्कन्स बनाम जयपुर पिंक क्यूब्स, सुबह 11:45 बजे
मैच 83 - कुरुक्षेत्र वॉरियर्स बनाम युवा पलटन, शाम 4:00 बजे
मैच 84 - चंडीगढ़ चार्जर्स बनाम पलानी टस्कर्स, शाम 5:30 बजे
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
