द इंडियन व्यू

युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप: वास्को वाइपर्स, सोनीपत स्पार्टन्स, वॉरियर्ज केसी, युवा योद्धास ने दिखाया दम

हरिद्वार (उत्तराखंड) : हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में चल रही युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप के 16वें दिन काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जहां दिन की शुरुआत वास्को वाइपर्स ने जीत के साथ की तो अंतिम मुकाबला…

Ragwendra P Singh
March 21, 2025
3 min read
युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप: वास्को वाइपर्स, सोनीपत स्पार्टन्स, वॉरियर्ज केसी, युवा योद्धास ने दिखाया दम

हरिद्वार (उत्तराखंड) : हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में चल रही युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप के 16वें दिन काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। जहां दिन की शुरुआत वास्को वाइपर्स ने जीत के साथ की तो अंतिम मुकाबला युवा योद्धास के नाम रहा।

शुरू हुए पहले मुकाबले में वास्को वाइपर्स ने कुरुक्षेत्र वॉरियर्स को 55-45 के अंतराल से हराकर जीत दर्ज की। वाइपर्स ने पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र को दो बार ऑल आउट करते हुए 28-18 ने बढ़त बनाई। जवाब में सोनीपत स्पार्टन्स ने भी वाइपर्स को दो बार ऑल आउट किया, लेकिन अंतिम रेड में एक ऑल आउट और एक सुपर रेड की मदद से वास्को वाइपर्स ने जीत को अपनी ओर मोड़ लिया।

17 टच पॉइंट और 4 बोनस पॉइंट के साथ साहिल मैच के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर रहे। वहीं कुरुक्षेत्र वॉरियर्स के राहुल पोरिया ने 16 अंक अर्जित किए। फिलहाल वॉरियर्स 10 मैचों में 14 अंकों के साथ पूल बी में सबसे निचले पायदान पर है। दिन के दूसरे मुकाबले में वॉरियर्ज के.सी. ने युवा मुंबा के खिलाफ 10 अंकों से जीत दर्ज की।

बंगाल की इस टीम ने पहले हाफ में युवा मुंबा को ऑल आउट कर 24-14 से बढ़त बनाई, जिसके बाद दूसरे हाफ में एक और ऑल आउट कर 38-28 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। युवा मुंबा के लिए अजय सांगवान ने 8 रेड अंक अर्जित किए। हार के बावजूद युवा मुंबा 38 अंकों के साथ पूल बी में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि वॉरियर्ज के.सी. 47 अंकों के साथ पूल ए में दूसरे स्थान पर है।

वहीं दिन का तीसरा मुकाबला काफी रोमांच भरा रहा, जिसमें सोनीपत स्पार्टन्स ने युवा पलटन को करीबी मुकाबले में पटखनी दी। जहां पहले हाफ में युवा पलटन ने स्पार्टन्स को ऑल आउट कर 17-11 की बढ़त हासिल की, तो दूसरे हाफ में सोनीपत ने युवा पलटन को ऑल आउट कर दो अंकों की बढ़त ली।

अंतिम क्षणों में अमन की सुपर टैकल से स्पार्टन्स को बढ़त मिली और उन्होंने अंतिम दो रेड में तीन अंक जोड़कर मुकाबला 33-29 से अपनी टीम के नाम कर दिया। युवा पलटन के लिए अजय गुलिया 7 रेड प्वाइंट के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। इस जीत के साथ सोनीपत स्पार्टन्स 38 अंकों के साथ पूल बी में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि युवा पलटन 25 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

दिन के अंतिम मुकाबले में योद्धास, जूनियर स्टीलर्स को 42-23 के बड़े अंतराल से हराकर पूल बी में 45 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर जूनियर स्टीलर्स पूल ए में 18 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।मुकाबले के पहले हाफ में ही युवा योद्धास ने एक ऑल आउट के स्थान 16-9 से बढ़त बना ली थी।

वहीं दूसरे हाफ में इसे और बढ़ाते हुए उन्होंने स्टीलर्स को दो बार फिर से ऑल आउट करते हुए 19 अंकों के अंतर से जीत पक्की कर ली। शिवम सिंह 11 अंकों के सबसे शानदार खिलाड़ी रहे।

22 मार्च के मुकाबले

मैच 65 - चंडीगढ़ चार्जर्स बनाम कुरुक्षेत्र वॉरियर्स, सुबह 10:15 बजे

मैच 66 - जूनियर स्टीलर्स बनाम यूपी फाल्कन्स, सुबह 11:45 बजे

मैच 67 - पलानी टस्कर्स बनाम वॉरियर्ज के.सी., शाम 4:00 बजे

मैच 68 - युवा पलटन बनाम जयपुर पिंक कब्स, शाम 5:30 बजे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।