द इंडियन व्यू

युवा पलटन, सोनीपत स्पार्टन्स, जयपुर पिंक कब्स और जूनियर स्टीलर्स की धमक

हरिद्वार : हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में चल रही युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप का तीसरा दिन युवा पलटन, सोनीपत स्पार्टन्स, जयपुर पिंक कब्स और जूनियर स्टीलर्स के नाम रहा। कबड्डी के इतिहास की अपनी तरह की इस पहली…

Ragwendra P Singh
March 8, 2025
3 min read
युवा पलटन, सोनीपत स्पार्टन्स, जयपुर पिंक कब्स और जूनियर स्टीलर्स की धमक

हरिद्वार : हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में चल रही युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप का तीसरा दिन युवा पलटन, सोनीपत स्पार्टन्स, जयपुर पिंक कब्स और जूनियर स्टीलर्स के नाम रहा। कबड्डी के इतिहास की अपनी तरह की इस पहली प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 4 अप्रैल 2025 को खेला जाना है, लेकिन हालिया मैचों को देखते हुए यह कहना बहुत मुश्किल है कि कौन सी टीम जीत का सहरा अपने सर पर बांध पाएगी।

चैम्पियनशिप में कुल 12 टीमों को पूल ए और पूल बी में बांटा गया है। पूल ए में जयपुर पिंक कब्स 11 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि जूनियर स्टीलर्स 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, वहीं पूल बी में सोनीपत स्पार्टन्स और युवा योद्धा 7-7 अंकों के साथ पहले दो स्थानों काबिज हैं।

शनिवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले में जूनियर स्टीलर्स ने वास्को वाइपर्स को शानदार पटखनी देते हुए 55-22 से बड़ी जीत हासिल की। पूरे खेल के दौरान जूनियर स्टीलर्स ने अपना दबदबा कायम रखा और 30 रेड व 14 टैकल अंक हासिल किए। डिफेंडर आयुष सिंह ने 7 टच पॉइंट, रितिक ने 6 टच पॉइंट, मयंक सैनी ने 7 टच पॉइंट और जसबीर दहिया ने 9 टैकल पॉइंट लेकर टीम को बहुमूल्य जीत दिलाई।वहीं दूसरे मुकाबले में जयपुर पिंक कब्स ने कुरुक्षेत्र वॉरियर्स को 42-36 से शिकस्त दी।

नजदीकी मुकाबले में कुरुक्षेत्र वॉरियर्स के लिए अंकित दहिया ने 14 टच पॉइंट हासिल किए, लेकिन जयपुर पिंक कब्स के साहिल सतपाल ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 10 टच पॉइंट और कुल 14 रेड पॉइंट हासिल करके मैच को जयपुर के नाम कर दिया।तीसरे मुकाबले में सोनीपत स्पार्टन्स ने युवा मुंबई को 45-26 के बड़े अंतर ने मात दी।

सोनीपत स्पार्टन्स के लिए पंकज ठाकुर ने 9 टच और 10 रेड पॉइंट अर्जित किए, जबकि अंकित कुमार राणा ने 5 टच और 5 रेड पॉइंट हासिल किए।दिन का अंतिम मुकाबला युवा पलटन के नाम रहा, जिसमें उन्होंने यूपी फाल्कन्स पर 33-23 के अंतर से जीत दर्ज की।

इस जीत का श्रेय पूरी तरह से पलटन की सारी सेना को जाता है, जिसमें आशीष पाडले, संजय इनानिया, राहुल टेके और राकेश ने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए टीम की जीत राह को आसान बना दिया।

रविवार 9 मार्च को खेले जाने वाले मुकाबले

मैच 13: सोनीपत स्पार्टन्स बनाम युवा योद्धास, सुबह 10:15 बजे

मैच 14: कुरुक्षेत्र वॉरियर्स बनाम चंडीगढ़ चार्जर्स, सुबह 11:45 बजे

मैच 15: युवा पलटन बनाम पलानी टस्कर्स, शाम 4:00 बजे

मैच 16: जयपुर पिंक कब्स बनाम वॉरियर्स के.सी., शाम 5:30 बजेप्रशंसक इन मैचों का सीधा प्रसारण फैनकोड पर देख सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।

वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में

वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक

गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।