द इंडियन व्यू

युवाओं तक सकारात्मक कार्य पहुंचाये मीडिया, ताकि उनमें उत्साह और आशा बढ़े : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि मीडिया का कर्तव्य है कि वह देश में हो रहे सकारात्मक कार्यों को युवाओं तक पहुंचाए, ताकि उनमें उत्साह और आशा का वातावरण बने। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य उन लोगों…

Ragwendra P Singh
November 16, 2025
2 min read
युवाओं तक सकारात्मक कार्य पहुंचाये मीडिया, ताकि उनमें उत्साह और आशा बढ़े : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रविवार को कहा कि मीडिया का कर्तव्य है कि वह देश में हो रहे सकारात्मक कार्यों को युवाओं तक पहुंचाए, ताकि उनमें उत्साह और आशा का वातावरण बने। पत्रकारिता का मूल उद्देश्य उन लोगों को आवाज देना है, जिनकी आवाज समाज में कम सुनी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया नशीले पदार्थों से मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, क्योंकि वह जनजागरूकता बढ़ाता है और जिम्मेदार सार्वजनिक विमर्श को बढ़ावा देता है।उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में आयोजित मनोरमा न्यूज़ न्यूज़मेकर अवॉर्ड-2024 समारोह में पर्यटन तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सिनेमा और राजनीति अलग संसार हैं और दोनों में समान अनिश्चितता है। उन्होंने गोपी की दोनों क्षेत्रों में निरंतरता और सफलता की प्रशंसा की।अपने संबोधन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मनोरमा समूह ने सत्य, भाषा और संस्कृति के प्रति अपने निरंतर समर्पण के कारण पीढ़ियों से जनता का विश्वास और सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि समूह ने मलयालम साहित्य और मीडिया जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने के उसके प्रयास उल्लेखनीय हैं।उल्लेखनीय है कि मनोरमा न्यूज़ न्यूज़मेकर अवॉर्ड प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो।---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…