द इंडियन व्यू

यशस्वी जायसवाल को मिलने चाहिए ज्यादा मौके, नमन धीर की गेंदबाजी पर होगी नजर: इरफान पठान

27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इसके बाद 5 टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे। सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान भी हो चुका है। वनडे सीरीज से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान…

Ragwendra P Singh
September 20, 2026
3 min read
यशस्वी जायसवाल को मिलने चाहिए ज्यादा मौके, नमन धीर की गेंदबाजी पर होगी नजर: इरफान पठान

27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इसके बाद 5 टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे। सीरीज के लिए दोनों टीमों का ऐलान भी हो चुका है। वनडे सीरीज से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने नमन धीर और यशस्‍वी जायसवाल पर बात की।

जियो हॉट स्टार शो 'फॉलो द ब्लूज' में पठान ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल को काफी मौके मिलने और नमन धीर के पहली बार वनडे टीम में चुने जाने पर अपनी राय रखी।

पठान ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज भारत को आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका देगी। उन्‍होंने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के लिए यह मुख्य टीम नहीं है। मुझे लगता है कि यह सही तरीका है। बुमराह टीम में नहीं हैं। श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर सभी एशियन गेम्स में खेल रहे हैं।"

साभार : गूगल

उन्‍होंने कहा, "अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले आपको कुछ ही मैच मिलेंगे। उन मैचों में आप अपनी बेंच स्ट्रेंथ को भी परखना चाहेंगे। वह मौका अब आ गया है। एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज के एक साथ होने से यह एक तरह से फायदेमंद स्थिति बन गई है, जहां कई युवा खिलाड़ियों को निश्चित रूप से मौका मिलेगा।"

बैकअप ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल को मिलने वाले मौकों पर पठान ने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में जिस खिलाड़ी पर मेरी नजर रहेगी, वह यशस्वी जायसवाल हैं। वह टीम में बैकअप ओपनर हैं। जब तक आप वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका पहुंचेंगे, तब तक आपके बैकअप ओपनर को काफी मौके मिल चुके होने चाहिए।"

पठान ने कहा, जब भी मौका मिले, "मैं यशस्‍वी जायसवाल को लगातार खेलते हुए देखना चाहूंगा। आपको सोचना होगा कि ये मौके कैसे बनाए जाएं। बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करके या खिलाड़ियों को रोटेट करके। मुझे उम्मीद है कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।"

नमन धीर के टीम में शामिल होने पर पठान ने कहा, "मैं नमन धीर का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे लगता है कि वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके अच्छे प्रदर्शन के अलावा, उन्हें उनकी बॉलिंग की काबिलियत की वजह से चुना गया है। एक ऐसा बल्लेबाज जो निचले क्रम और ऊपरी क्रम, दोनों जगह बैटिंग कर सकता है। साथ ही अच्छी ऑफ-स्पिन बॉलिंग भी कर सकता है।"

पठान ने कहा, "मुझे लगता है कि वनडे टीम में ऐसे खिलाड़ी की थोड़ी कमी थी। एशियन गेम्स की वजह से वॉशिंगटन सुंदर उपलब्ध नहीं हैं और रियान पराग को चोट की समस्या रही है, इसलिए अगर नमन को मौका मिलता है, तो मैं उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित रहूंगा। उनमें हुनर तो है, लेकिन उनकी बैटिंग से ज्‍यादा उनकी बॉलिंग की परीक्षा होगी।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।