द इंडियन व्यू

यशस्वी जायसवाल का यू-टर्न: गोवा जाने का फैसला पलटा, मुंबई के लिए खेलेंगे

यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में मुंबई का साथ छोड़ गोवा से खेलने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से NOC भी ले ली थी, मगर एक महीने बाद उन्होंने अपने इस फैसले पर यू-टर्न लिया है।…

Ragwendra P Singh
May 9, 2025
2 min read
यशस्वी जायसवाल का यू-टर्न: गोवा जाने का फैसला पलटा, मुंबई के लिए खेलेंगे

यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में मुंबई का साथ छोड़ गोवा से खेलने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से NOC भी ले ली थी, मगर एक महीने बाद उन्होंने अपने इस फैसले पर यू-टर्न लिया है।

साभार : गूगल

उन्होंने MCA से NOC वापस लेने की अपील की है, इसके लिए उन्होंने बोर्ड को ईमेल भी लिखा है। रिपोर्ट्स थी कि अजिंक्य रहाणे के साथ हुई अनबन के बाद जायसवाल ने मुंबई से क्रिकेट ना खेलने का मन बनाया था, वहीं गोवा की टीम ने उन्हें कप्तानी का भी ऑफर दिया था।

यशस्वी जायसवाल ने ईमेल में बताया कि उन्होंने MCA से मिली NOC अभी तक ना तो गोवा क्रिकेट एसोसिएशन कौ सौंपी है और ना ही BCCI को।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार यशस्वी जायसवाल ने MCA को ईमेल में लिखा, ‘मैं, नीचे हस्ताक्षरकर्ता, आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरे द्वारा दिए गए NOC को वापस लेने के मेरे अनुरोध पर विचार करें क्योंकि मेरे पास गोवा में शिफ्ट होने की कुछ पारिवारिक योजनाएं थीं, जिन्हें फिलहाल रोक दिया गया है! इसलिए मैं ईमानदारी से MCA से अनुरोध करता हूं कि मुझे इस सीजन में मुंबई के लिए खेलने की अनुमति दी जाए! मैंने BCCI या गोवा क्रिकेट एसोसिएशन को NOC नहीं सौंपी है।’

हालांकि एमसीए ने इस मामले पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। बता दें, अप्रैल में जायसवाल ने गोवा जाने के लिए NOC मांगकर एमसीए अधिकारियों को आश्चर्यचकित कर दिया था।

जायसवाल ने बेस शिफ्ट करने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था। गोवा ने रणजी ट्रॉफी के नॉक-आउट चरण के लिए क्वालीफाई किया था। अगर जायसवाल गोवा अपने प्लान को नहीं बदलते तो वे अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड जैसे खिलाड़ियों का अनुसरण करते, जो इस पीढ़ी के मुंबई के खिलाड़ी हैं और जिन्होंने गोवा का प्रतिनिधित्व किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।