यमुना के गंदे पानी के लिए पहले 'आप' और दूसरे नंबर पर 'भाजपा' कसूरवार : प्रमोद तिवारी
नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी को लेकर हो रही राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यमुना के…

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी को लेकर हो रही राजनीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यमुना के प्रदूषित पानी के लिए नंबर एक पर आम आदमी पार्टी (आप) और नंबर दो पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिम्मेदार है।
दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी को लेकर हो रही राजनीति और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के चुनाव आयोग के रुख करने को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग जरूर जाएं, पर यमुना आज प्रदूषित और जहरीली क्यों हो गई? 11 साल से केजरीवाल क्या कर रहे थे? उन्होंने तो आचमन करने की बात कही थी। लेकिन यमुना का पानी आज जहरीला हुआ और पीने एवं आचमन के योग्य नहीं रहा।
उन्होंने कहा, नदी में इतना अधिक झाग होता है कि लोग छठ पूजा नहीं कर पा रहे हैं। इन सभी का जिम्मेदार कौन है? 11 साल से तो दिल्ली में आप की सरकार है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार है। यमुना के पानी को दूषित करने के लिए दोनों दोषी हैं।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार दिल्ली में थी, तो उस समय यमुना का स्तर क्या था? आज के समय में हवा इतनी जहरीली है, लेकिन उस समय ऐसा नहीं था। आप सरकार ने दिल्ली के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। आज तक एक भी जल शोधन संयंत्र उन्होंने चालू नहीं किया है। ऐसे में अगर यमुना का पानी जहरीला है, तो नंबर वन पर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और नंबर दो पर भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है।
बता दें, कि दिल्ली चुनाव में यमुना के गंदे पानी को लेकर आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। आप ने गंदे पानी के लिए नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा शासित हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया है।
दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान है, वहीं नतीजे आठ फरवरी को सामने आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
