यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया, मुआवजे की घोषणा
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के शहर मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया । हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हैं। प्रधानमंत्री ने हादसे के…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के शहर मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया । हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हैं। प्रधानमंत्री ने हादसे के हताहतों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे में हुए हादसे में लोगों का जान गंवाना बेहद दुख है। उनकी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। वे घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हैं। उन्होंने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से हर मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में आज तड़के सात बसों और तीन कार आपस में टकराने से भीषण आग लग गई, जिससे बड़ी जनहानि हो गई। दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है। यहां के अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के बीच सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। इसके बाद इन वाहनों में आग लग गई। छह लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। 25 से अधिक लोग झुलस गए हैं। एक्सप्रेस-वे के प्रभावित हिस्से में यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
