द इंडियन व्यू

यमन के हूती गुट ने सऊदी अरब के जजान में अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : यमन में, ईरान समर्थित सशस्‍त्र गुट हूती ने सउदी अरब के जजान में अरामको तेल शोधन कारखाने पर ड्रोन हमले की जिम्‍मेदारी ली है। हूती के प्रवक्‍ता याह्या सारी ने कहा है कि गुट ने हज और…

Ragwendra P Singh
August 9, 2026
1 min read

नई दिल्ली ( राघवेंद्र प्रताप सिंह) : यमन में, ईरान समर्थित सशस्‍त्र गुट हूती ने सउदी अरब के जजान में अरामको तेल शोधन कारखाने पर ड्रोन हमले की जिम्‍मेदारी ली है।

हूती के प्रवक्‍ता याह्या सारी ने कहा है कि गुट ने हज और सादा प्रांत के ऊपर यमन के आकाशीय क्षेत्र में सउदी ड्रोन के कथित उल्‍लंघन करने पर तेल शोधन कारखाने को निशाना बनाया है।

इससे पहले दिन में सउदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने कहा था कि अरामको तेल शोधन कारखाने में आग पर काबू पा लिया गया है और हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मंत्रालय ने आग लगने का ब्‍यौरा नहीं दिया है। हूती गुट लाल सागर में सउदी अरब और नौवहन पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।

आपको बता दें कि हूती (Houthis) यमन का एक शिया जैदी समुदाय का हथियारबंद राजनीतिक और सैन्य संगठन है, जिसका आधिकारिक नाम अंसार अल्लाह (Ansars Allah) है। यह समूह वर्तमान में यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखता है और लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमलों के कारण चर्चा में रहता है।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें