म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग नई दिल्ली पहुंचे, एक जून को प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे वार्ता
नई दिल्ली : म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को बोधगया से नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री किर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की भारत यात्रा 30…

नई दिल्ली : म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को बोधगया से नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री किर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की भारत यात्रा 30 मई से 3 जून तक चलेगी और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है।
किर्ति वर्धन सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का दिल्ली आगमन पर स्वागत करना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और म्यांमार के बीच लंबे समय से चले आ रहे सभ्यतागत, सांस्कृतिक और जन-से-जन संबंधों को रेखांकित करती है। साथ ही यह विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने तथा क्षेत्रीय शांति, समृद्धि और संपर्क के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी एक्स पर राष्ट्रपति के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाने का अवसर उपलब्ध कराएगी।
इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने महाबोधि मंदिर में दर्शन और प्रार्थना की। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा भारत और म्यांमार के बीच साझा बौद्ध विरासत पर आधारित गहरे आध्यात्मिक और सभ्यतागत संबंधों का प्रतीक है, जिसने दोनों देशों के लोगों को पीढ़ियों से जोड़ रखा है।
राष्ट्रपति के साथ कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख उद्योगपतियों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग 1 जून को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा करेंगे। राष्ट्रपति इस दौरान एक व्यापार एवं उद्योग मंच में भी भाग लेंगे।
यात्रा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति 2 जून को मुंबई का भी दौरा करेंगे, जहां वह उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें करेंगे तथा विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के केंद्र में स्थित म्यांमार के साथ यह उच्चस्तरीय यात्रा दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत तथा गहरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
