द इंडियन व्यू

मौसम ने ली करवट, राजधानी में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते राजधानी समेत राजस्थान और हरियाणा में अगले दो दिनों तक बारिश होने की…

Ragwendra P Singh
February 18, 2025
2 min read
मौसम ने ली करवट, राजधानी में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते राजधानी समेत राजस्थान और हरियाणा में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है।

मंगलवार को मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो घंटे में दिल्ली के कुछ स्थानों (रोहिणी, बादिली, पीतमपुरा, मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, वसंत विहार, वसंत कुंज), एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर) सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) जट्टारी, खैर, नंदगांव में हल्की बारिश/बूंदा बांदी होने की संभावना है। इसके साथ अगले 2 घंटों के दौरान इगलास, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, सादाबाद, आगरा, जजऊ (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, नगर, डीग, नदबई, भरतपुर, बयाना, धौलपुर (राजस्थान) में भी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 18 फरवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं और सुबह हल्का कोहरा भी रह सकता है। 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है जिसकी वजह से मौसम में ठंडक बढ़ सकती है। साथ ही 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में भी इस हफ्ते बारिश और बर्फबारी की संभावना जतायी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…