द इंडियन व्यू

मोहन बागान की दोहरे खिताब पर नजर, फाइनल में बेंगलुरू एफसी से टक्कर

लीग विजेता मोहन बागान की टक्कर आईएसएल कप फुटबॉल के फाइनल में शनिवार को जब बेंगलुरू एफसी से होगा तो उसकी नजरें दोहरा खिताब जीतने पर लगी होंगी। मैच मोहन बागान सुपर जाइंट्स के गढ विवेकानंद युवा भारी क्रीडांगन में खेला…

Ragwendra P Singh
April 11, 2025
1 min read
मोहन बागान की दोहरे खिताब पर नजर, फाइनल में बेंगलुरू एफसी से टक्कर

लीग विजेता मोहन बागान की टक्कर आईएसएल कप फुटबॉल के फाइनल में शनिवार को जब बेंगलुरू एफसी से होगा तो उसकी नजरें दोहरा खिताब जीतने पर लगी होंगी। मैच मोहन बागान सुपर जाइंट्स के गढ विवेकानंद युवा भारी क्रीडांगन में खेला जायेगा जिसमें भारी तादाद में मेजबान टीम के समर्थक मौजूद होंगे।

मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में मोहन बागान कोच जोस मोलिना ने कहा ,‘‘ मैं इसकी चिंता नहीं करता कि अतीत में क्या हुआ था। मैं मोहन बागान सुपर जाइंट के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करूंगा। हमने लीग शील्ड में अच्छा खेला और आईएसएल कप भी जीतेंगे।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें इससे अतिरिक्त प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है कि हम पिछले साल फाइनल हार गए थे। हम वैसे ही काफी प्रेरणा लेकर उतरेंगे।’’ मोहन बागान सुपर जाइंटस लीग शील्ड विजेता हैं जबकि बेंगलुरू एफसी तीसरे स्थान पर रहने के बाद एलिमिनेटर और सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंची है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।