मोदी सरकार में सिख विरासत को मिल रहा सम्मान : चुग
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर ने देश की शांति, एकता और प्रगति के लिए अरदास की तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर ने देश की शांति, एकता और प्रगति के लिए अरदास की तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की निरंतर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।चुग ने एक बयान में कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर ने जबरन धर्म परिवर्तन, अत्याचार और तानाशाही के सामने झुकने से इनकार किया और मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश बलिदान किया। धर्म और मानवाधिकार किसी सत्ता की कृपा नहीं बल्कि हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है और गुरु साहिब की शहादत इसी सत्य की शाश्वत घोषणा है।चुग ने कहा कि मोदी सरकार गुरु साहिबानों की विरासत को सम्मान देने और सिख समुदाय के गौरव को विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक व निर्णायक कदम उठा रही है। पवित्र स्थलों के संरक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं में बढ़ोतरी और सिख समुदाय के हित में लिए गए फैसलों ने दशकों तक चली आ रही उपेक्षा की राजनीति को समाप्त किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
