मोदी सरकार में बिहार को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की सौगात मिलीः अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की सौगात मिली है। जहां 11 साल पहले बिहार को रेलवे बजट में मात्र…

नई दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास की सौगात मिली है। जहां 11 साल पहले बिहार को रेलवे बजट में मात्र 1,132 करोड़ रूपये की राशि मिलती थी, वहीं अब यह राशि बढ़कर 10,000 करोड़ रूपये हो गई है। यह बिहार के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रेल मंत्री ने कहा कि कई वर्षों से लंबित प्रोजेक्ट्स को एनडीए सरकार ने पूरा किया है। मुंगेर और पटना में नए ब्रिज बनाए गए हैं और कोसी ब्रिज, जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मंजूरी दी थी, उसे अब मोदी सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार के साथ न्याय केवल एनडीए ही कर सकती है।
सीतामढ़ी-शिवहर रेल लाइन प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने बताया कि बागमती नदी पर जो पुल बनना है, उसका टेंडर हो चुका है। देकुली धाम को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर 262 करोड़ रूपये की राशि जमा कर दी गयी है। इस परियोजना के लिए कुल 557 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं और कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
रेल मंत्री ने बताया कि बिहार में अब तक 98 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। राज्य में आठ वंदे भारत ट्रेनें, पांच अमृत भारत ट्रेनें और एक नमो भारत ट्रेन चल रही हैं। इसके साथ ही 218 प्लेटफॉर्म और अंडरपास भी बनाए गए हैं। अमृत भारत ट्रेनें प्रधानमंत्री मोदी की विशेष पहल हैं, जिनमें गरीब से गरीब व्यक्ति को भी बेहतर सुविधाएं मिलती हैं। ये ट्रेनें अब बिहार के कई हिस्सों से दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के लिए शुरू की गयी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
