मोदी ने नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को किया संबोधित, कहा- अपनी संस्कृति और गरिमा के साथ पाई जा सकती है सफलता
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत के संविधान को लोकतंत्र की असली ताकत बताया। साथ ही संदेश दिया कि अपनी संस्कृति और गरिमा के साथ सफलता पाई जा सकती है।…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नामीबिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भारत के संविधान को लोकतंत्र की असली ताकत बताया। साथ ही संदेश दिया कि अपनी संस्कृति और गरिमा के साथ सफलता पाई जा सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत-नामीबिया द्विपक्षीय व्यापार 80 करोड़ डॉलर पार कर चुका है। उन्होंने इसे 'क्रिकेट मैच की शुरुआत' बताया और कहा कि अब तेजी से स्कोरिंग होगी। भारत द्वारा स्थापित उद्यमिता विकास केंद्र नामीबियाई युवाओं के लिए नवाचार और सहयोग का केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि भारत न केवल अपने विकास की दिशा तय कर रहा है, बल्कि ग्लोबल साउथ के सपनों को भी दिशा दे रहा है। भारत का संदेश है – अपनी संस्कृति और गरिमा के साथ सफलता पाई जा सकती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अफ्रीका में विकास भागीदारी 12 अरब डॉलर से अधिक की है, लेकिन इसकी असली ताकत साझा विकास और साझा उद्देश्य में निहित है।
प्रधानमंत्री ने नामीबिया के स्वतंत्रता संग्राम में भारत की भूमिका को याद करते हुए बताया कि भारत ने स्वात अफ्रीका के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में तब उठाया, जब वह स्वयं स्वतंत्र नहीं था। भारत ने आंदोलन का समर्थन किया और नामीबिया में भारत की पहली विदेश-स्थित राजनयिक इकाई खोली।
प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया में भारतीय डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई के लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा कि यह सेवा जल्द ही शुरू होगी, जिससे पैसे का लेनदेन ‘टांगी उनेने’ (बहुत धन्यवाद) बोलने से भी तेज हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत नामीबिया को भाभाट्रॉन रेडियोथेरेपी मशीन देने जा रहा है, जिससे कैंसर के इलाज में मदद मिलेगी। उन्होंने जनऔषधि योजना से नामीबिया को जोड़ने का न्योता दिया, जिससे सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
