मोदी ने जिनपिंग के साथ की द्विपक्षीय बैठक
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मोदी और जिनपिंग के साथ यह बैठक भरत मंडपम में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के इतर हुई।मोदी ने बैठक के दौरान…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मोदी और जिनपिंग के साथ यह बैठक भरत मंडपम में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के इतर हुई।मोदी ने बैठक के दौरान राष्ट्रपति जिनपिंग का स्वागत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने इस शिखर सम्मेलन में चीन के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को फिर से दोहराया।मोदी ने कहा, "मैं भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। अब हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने का अवसर है। एक बार फिर, आपका भारत में हार्दिक स्वागत है।"इससे पहले मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। मोदी, पुतिन और जिनपिंग का ये फोटो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मंच से दुनिया को एक मजबूत संदेश देने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
