मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने सोनिया और राहुल से की मुलाकात
नई दिल्ली : मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम ने आज अपनी 8 दिवसीय भारत यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस के मुताबिक,…

नई दिल्ली : मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम ने आज अपनी 8 दिवसीय भारत यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
कांग्रेस के मुताबिक, मॉरीशस के प्रधानमंत्री की देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेताओं से मुलाकात से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय सहयोग और मजबूत होगा। इससे भारत-मॉरीशस के मजबूत ऐतिहासिक बंधनों को और मजबूत करेगी।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम 9 सितंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम, छह कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी था। उन्होंने 10 सितंबर को वहां व्यावसायिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
11 सितंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने पहले एकांत में और फिर अपने-अपने शिष्टमंडलों के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। यात्रा के अगले चरण में डॉ. रामगुलाम ने अयोध्या में राम मंदिर और तिरुपति में बालाजी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
