मॉरीशस के प्रधानमंत्री को धामी ने दी विदाई
देहरादून : मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम अपना उत्तराखंड का चार दिवसीय प्रवास पूरा कर आज स्वदेश लौट गये हैं। उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे…

देहरादून : मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम अपना उत्तराखंड का चार दिवसीय प्रवास पूरा कर आज स्वदेश लौट गये हैं। उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उन्हें विदाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद व प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए।
इस मौके पर मॉरीशस केप्रधानमंत्री डॉ रामगुलाम ने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
