द इंडियन व्यू

मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

New Delhi : देशभर से मॉनसून की विदाई का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन इसके जाने से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 20 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत…

Ragwendra P Singh
September 20, 2026
2 min read
मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

New Delhi : देशभर से मॉनसून की विदाई का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन इसके जाने से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 20 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में 25 सितंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और वहां मौसम साफ बना रहेगा।दिल्ली और आसपास के मौसम का हालराजधानी दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यहां आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी 21 सितंबर से दिल्ली में पूरी तरह मौसम साफ हो जाएगा और आगामी 25 सितंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्टउत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज झमाझम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन प्रमुख जिलों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी है, उनमें शामिल हैं:प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, नोएडा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़हापुड़, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुरऔरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई और झांसीबिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसमबिहार और झारखंड के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। राजस्थान के करीब 13 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, छतरपुर, दमोह, सागर, उज्जैन और देवास समेत कई जिलों में भी झमाझम बारिश के आसार हैं। पश्चिम बंगाल में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिल सकती है।पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश-तूफान की प्रबल संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…