मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर… पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर जीत को “ऑपरेशन सिंदूर” के परिणाम से तुलना करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फील्ड में चलाए गए भारत के…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर जीत को “ऑपरेशन सिंदूर” के परिणाम से तुलना करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फील्ड में चलाए गए भारत के अभियान का नतीजा वही रहा - भारत की जीत।
मैच जीतने के बाद पीएम मोदी ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और रणनीति के साथ खेला, उसने देशवासियों का गौरव बढ़ाया। उन्होंने इस जीत को देश के लिए गर्व का क्षण बताया और खिलाड़ियों को बधाई दी।
पीएम मोदी ने भारत की ऐतिहासिक जीत पर 'एक्स' पर लिखा, "क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर। परिणाम वही है। हमारे क्रिकेट खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई।"
यह टिप्पणी भारत की निर्णायक जीत और रणनीतिक सफलता को राष्ट्रीय गर्व से जोड़ने का एक प्रतीकात्मक संदेश भी मानी जा रही है।
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने उसी का हवाला देकर कहा कि क्रिकेट में भी भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
