द इंडियन व्यू

मैड्रिड ओपन में युवा सिना का शानदार प्रदर्शन, मोनफिल्स ने रचा इतिहास

इटली के किशोर खिलाड़ी फेडरिको सिना ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कोलमैन वोंग को सीधे सेटों में मात देकर अपनी दूसरी एटीपी मास्टर्स 1000 जीत हासिल की, जबकि गेल मोनफिल्स इस…

Ragwendra P Singh
April 24, 2025
2 min read

इटली के किशोर खिलाड़ी फेडरिको सिना ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कोलमैन वोंग को सीधे सेटों में मात देकर अपनी दूसरी एटीपी मास्टर्स 1000 जीत हासिल की, जबकि गेल मोनफिल्स इस प्रतियोगिता के इतिहास में जीत दर्ज करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।

साभार : गूगल

38 वर्षीय मोनफिल्स ने खराब शुरुआत से उबरते हुए क्वालीफायर बोर्ना गोजो को 1-6, 6-2, 6-4 से हराकर 2022 के बाद मैड्रिड में अपनी पहली जीत हासिल की। विश्व में 42वीं रैंकिंग के खिलाड़ी मोनफिल्स इस मास्टर्स 1000 क्ले-कोर्ट टूर्नामेंट में दो बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

मोनफिल्स का अगला मैच सातवीं वरीयता प्राप्त गत चैंपियन आंद्रे रुबलेव से होगा। रुबलेव ने दो सप्ताह पहले मोंटे कार्लो में 32वें राउंड में मोनफिल्स को हराया था।

इटली के सिना ने पिछले महीने मियामी में फ्रांसिस्को कोमेसाना को हराया था। उन्होंने जीत का यह सिलसिला जारी रखते हुए वोंग के खिलाफ 7-6 (5), 6-1 से जीत दर्ज की। उन्होंने वोंग के खिलाफ मिले दोनों ब्रेक प्वाइंट बचाए और 19 विनर्स लगाए। उनका अगला मुकाबला अमेरिकी सेबेस्टियन कोर्डा से होगा।

पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में अलेक्जेंडर बुब्लिक ने एलेक्स मिशेलसन को 7-6 (2), 7-6 (4) से, कोमेसाना ने पेड्रो मार्टिनेज को 6-4, 6-4 से, नूनो बोर्गेस ने पाब्लो कैरेनो बुस्टा को 6-7 (7), 7-6 (3), 6-3 से, आर्थर रिंडरकनेच ने रोमन सफीउलिन को 7-6 (4), 6-1 से और क्रिस्टोफर ओ’कोनेल ने कैमिलो उगो काराबेली को 6-3, 6-4 से हराया।

महिला वर्ग में पिछले अक्टूबर में मातृत्व अवकाश से लौटीं बेलिंडा बेनसिक ने अपनी बेटी बेला के पहले जन्मदिन पर ज़ेनेप सोनमेज़ को 6-0, 6-2 से हराया। तीन बार की मैड्रिड ओपन चैंपियन और इस साल फरवरी में मातृत्व अवकाश से लौटने वाली पेट्रा क्वितोवा सीधे सेटों में केटी वोलिनेट्स से 6-4, 6-0 से हार गईं।

वर्ष 2022 के आखिर में मां बनने वाली अनास्तासिजा सेवस्तोवा ने अनास्तासिया पावलुचेनकोवा को 6-4, 7-5 से हराया। एक अन्य मैच में एम्मा रादुकानु ने सुजान लैमेंस को 7-6 (4), 6-4 से हराया। महिला वर्ग में अन्य मुकाबलोें में अमेरिकी एलिसिया पार्क और बर्नार्डा पेरा सीधे सेटों में आगे बढ़ीं। पेरा ने जाना फेट को 6-4, 6-3 से, जबकि पार्क ने विक्टोरिया जिमेनेज कासिंत्सेवा को 6-3, 6-3 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।