द इंडियन व्यू

मैच प्वाइंट बचाकर सात्विक-चिराग की शानदार जीत, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में विजयी आगाज

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लियांग वेइ केंग और वैंग चैंग की चीन की ओलंपिक रजत पदक…

Ragwendra P Singh
December 17, 2025
3 min read
मैच प्वाइंट बचाकर सात्विक-चिराग की शानदार जीत, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में विजयी आगाज

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लियांग वेइ केंग और वैंग चैंग की चीन की ओलंपिक रजत पदक विजेता जोड़ी को तीन गेम चले कड़े मैच में मात देकर अपने सफर का आगाज जीत से किया।

पहले गेम हारने के बाद सात्विक और चिराग ने मैच प्वाइंट बचाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दुनिया की पांचवें नंबर की चीन की जोड़ी को 12-21, 22-20, 21-14 से हराया।

एशियाई खेलों की विजेता भारतीय जोड़ी अगले मुकाबले में फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहीबुल फिकरी की इंडोनेशिया की जोड़ी से भिड़ेगी और इस मुकाबले के भी काफी कड़ा होने की उम्मीद है।

सात्विक और चिराग की दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी ने इससे पहले लियांग और वैंग के खिलाफ तीन मैच जीते थे जबकि सात गंवाए थे, लेकिन बुधवार को भारतीय जोड़ी ने महत्वपूर्ण लम्हों में धैर्य बरकरार रखते हुए जीत हासिल की।

दोनों जोड़ियों के बीच शुरुआत में कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों जोड़ियां 7-7 से बराबर थी। चीन की जोड़ी ने लगातार चार अंक के साथ ब्रेक तक मजबूत बढ़त बना ली।

वैंग ने नेट पर शानदार खेल दिखाया जिससे चीन की जोड़ी 14-9 से आगे हो गई और फिर उसे पहला गेम 13 मिनट में जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी की शुरुआत खराब रही जिससे लियांग और वैंग ने पहले 2-4 और फिर 3-6 की बढ़त बना ली। इस बीच 31 शॉट की रैली भी हुई। भारतीय जोड़ी ने इसके बाद बराबरी हासिल की और फिर सात्विक के दमदार शॉट से बढ़त बना ली।

भारतीय टीम ब्रेक तक 11-7 से आगे थी जिसे उन्होंने 14-10 तक पहुंचाया और फिर धैर्य दिखाते हुए 45 शॉट की रैली जीती। चीन की जोड़ी ने इसके बाद वापसी की।

भारतीय जोड़ी 18-12 से आगे थी लेकिन चीन की जोड़ी ने लगातार छह अंक के साथ स्कोर 18-18 कर दिया। चीन की जोड़ी को 19-18 के स्कोर पर मैच प्वाइंट मिला लेकिन भारतीय जोड़ी ने इसे बचा लिया। चीन की जोड़ी को 19-19 के स्कोर पर दूसरा मैच प्वाइंट मिला लेकिन इस बार भी भारतीय जोड़ी ने स्कोर 20-20 कर दिया।

लियांग ने इसके बाद नेट पर शॉट उलझाकर भारतीय जोड़ी को गेम प्वाइंट दिया और चिराग ने स्मैश के साथ स्कोर 1-1 कर दिया। तीसरे और निर्णायक गेम में भी करीबी मुकाबला देखने को मिला। लियांग और वैंग ने 9-7 की बढ़त बनाई लेकिन भारतीय जोड़ी ने बराबरी हासिल कर ली।

चिराग और सात्विक ने इसके बाद 13-10 की बढ़त बनाई जिसे उन्होंने 17-12 और फिर 19-13 किया। लियांग के नेट पर शॉट मारने से भारतीय जोड़ी को सात मैच प्वाइंट मिले। चीन की जोड़ी ने एक मैच प्वाइंट बचाया लेकिन फिर बाहर शॉट मारकर मुकाबले को भारतीय जोड़ी की झोली में डाल दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।