द इंडियन व्यू

मेडिकल ट्रैवल इकोसिस्टम होगा मजबूत, अंतर-मंत्रालयी और नियामक समन्वय पर रहेगा जोर: जेपी नड्डा

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि मेडिकल ट्रैवल केवल आर्थिक अवसर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विश्वास निर्माण का माध्यम भी है। मेडिकल वैल्यू ट्रैवल इकोसिस्टम को मजबूत करने…

Ragwendra P Singh
February 23, 2026
2 min read
मेडिकल ट्रैवल इकोसिस्टम होगा मजबूत, अंतर-मंत्रालयी और नियामक समन्वय पर रहेगा जोर: जेपी नड्डा

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि मेडिकल ट्रैवल केवल आर्थिक अवसर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और विश्वास निर्माण का माध्यम भी है। मेडिकल वैल्यू ट्रैवल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार अंतर-मंत्रालयी और नियामक समन्वय बढ़ा रही है।

 

सोमवार को ‘एडवांटेज हेल्थ केयर– इंडिया 2026’ के 8वें संस्करण को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कहा जेपी नड्डा ने कहा कि यह आयोजन सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने और वैश्विक स्वास्थ्य सेवा गतिशीलता के भविष्य को सामूहिक रूप से आकार देने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और हितधारकों को सक्रिय रूप से भाग लेने, सार्थक सहयोग स्थापित करने और एक विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा भागीदार के रूप में भारत द्वारा प्रदान की जाने वाली विशाल क्षमता का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत, गुणवत्तापूर्ण और वैश्विक मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण की दिशा में व्यापक सुधार कर रहा है। मेडिकल वैल्यू ट्रैवल भारत की क्लिनिकल उत्कृष्टता, अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों और मरीज-केंद्रित देखभाल का प्रतीक है। भारत के कुशल डॉक्टर, आधुनिक अस्पताल और डिजिटल हेल्थ तकनीकें कार्डियोलॉजी, कैंसर उपचार, अंग प्रत्यारोपण, ऑर्थोपेडिक्स और न्यूरोसाइंसेज जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय सेवाएं दे रहे हैं।

 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार विभिन्न मंत्रालयों, नियामक संस्थाओं और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर मेडिकल ट्रैवल इकोसिस्टम को मजबूत बना रही है।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक चिकित्सा और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का समन्वय भारत की समग्र स्वास्थ्य दृष्टि को दर्शाता है।

 

कार्यक्रम के अंत में भारत की स्वास्थ्य क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। आयोजन का उद्देश्य भारत को विश्वसनीय और भरोसेमंद वैश्विक हेल्थकेयर पार्टनर के रूप में और मजबूत करना है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…