द इंडियन व्यू

मेजर लीग सॉकर में पहली बार मेस्सी का ‘फोर-गोल शो’, इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंदा

दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने मेजर लीग सॉकर में पहली बार एक मैच में चार गोल दागे, जिससे इंटर मियामी ने शनिवार को सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी शिकस्त दी। मेस्सी ने इस दौरान दूसरे हाफ में तीन गोल किये और एक गोल में मदद की।…

Ragwendra P Singh
August 30, 2026
2 min read
मेजर लीग सॉकर में पहली बार मेस्सी का ‘फोर-गोल शो’, इंटर मियामी ने मॉन्ट्रियल को 7-1 से रौंदा

दिग्गज लियोनेल मेस्सी ने मेजर लीग सॉकर में पहली बार एक मैच में चार गोल दागे, जिससे इंटर मियामी ने शनिवार को सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी शिकस्त दी। मेस्सी ने इस दौरान दूसरे हाफ में तीन गोल किये और एक गोल में मदद की।

इंटर मियामी ने 20वें मिनट में तेलास्को सेगोविया के कॉर्नर पर कार्लोस कासेमिरो के हेडर की मदद से बढ़त बनाई लेकिन मॉन्ट्रियल ने 37वें मिनट में फैबियन हर्बर्स के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद मेस्सी ने अपना कमाल दिखाना शुरू किया। उन्होंने 40वें मिनट में फ्री-किक पर गोल करके इंटर मियामी को 2-1 से आगे कर दिया। यह मौजूदा सत्र में उनका 15वां गोल था।

दूसरे हाफ में मेस्सी ने 52वें मिनट में एक और गोल कर टीम की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद 80वें मिनट में मेस्सी की मदद से लुइस सुआरेज ने गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया।

@InterMiamiCF

मेस्सी ने 83वें मिनट में अपना तीसरा गोल करके स्कोर 5-1 कर दिया। 89वें मिनट में 18 वर्षीय रूकी अलेक्जेंडर शॉ ने अपना पहला गोल करते हुए इंटर मियामी की बढ़त 6-1 कर दी। इंजरी टाइम के छठे मिनट में मेस्सी ने फ्री-किक पर अपना चौथा गोल दागकर टीम को 7-1 की शानदार जीत दिलाई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।