मेजर लीग सॉकर : इंटर मियामी और शिकागो फायर का मैच ड्रॉ पर खत्म
अमेरिकी मेजर लीग सॉकर में रविवार को इंटर मियामी और शिकागो फायर के बीच मुकाबला बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा।मेसी ने 90 मिनट मैदान पर बिताए और कई रोमांचक मौके बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुकाबले में दोनों टीमों के…

अमेरिकी मेजर लीग सॉकर में रविवार को इंटर मियामी और शिकागो फायर के बीच मुकाबला बिना किसी गोल के ड्रॉ रहा।मेसी ने 90 मिनट मैदान पर बिताए और कई रोमांचक मौके बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुकाबले में दोनों टीमों के गोलकीपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली बार इस सीजन में क्लीन शीट हासिल की।

इस मुकाबले में लियोनेल मेसी ने 64वें और 85वें मिनट में गोल करने की पूरी कोशिश की। पहले मेसी का शानदार शॉट शिकागो के गोलकीपर क्रिस ब्रैडी ने क्रॉसबार की मदद से बचाया, वहीं दूसरे मौके पर भी गेंद क्रॉसबार से टकराकर बाहर चली गई।
मेसी ने लुइस सुआरेज को भी एक बेहतरीन पास दिया था, लेकिन वह ऑफसाइड बताया गया। कॉनकाकैफ चैंपियंस कप क्वार्टर फाइनल में एलएएफसी के खिलाफ जबरदस्त वापसी के बाद इंटर मियामी को एमएलएस में लगातार दूसरे मुकाबले में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
इस सीजन यह पहला मौका था जब इंटर मियामी किसी एमएलएस मुकाबले में गोल नहीं कर सका। शिकागो फायर के लिए यह इस सीजन का पहला क्लीन शीट था।
टीम ने बीते तीन मैचों में दो ड्रॉ और एक हार झेली थी। इस मुकाबले में भी शिकागो ने आखिरी मिनटों में कुछ बेहतरीन मौके बनाए, लेकिन इंटर मियामी के गोलकीपर ऑस्कर उस्टारी ने शानदार बचाव कर टीम को हार से बचा लिया।
पहले हाफ में मुकाबला धीमा रहा, लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। शिकागो के जोनाथन बम्बा और मारन हाइले-सेलासी ने भी गोल करने की कोशिश की, लेकिन किस्मत और इंटर मियामी की डिफेंस ने उन्हें सफलता नहीं दी।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
