मेजबान लखनऊ फाइनल में, गोरखपुर से होगी खिताबी भिड़ंत
लखनऊ। लखनऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के साथ फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। लखनऊ की अब खिताब के लिए गोरखपुर से टक्कर से होगी। साभार : गूगल ओपन सीनियर…
लखनऊ। लखनऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के साथ फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। लखनऊ की अब खिताब के लिए गोरखपुर से टक्कर से होगी।

ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन खेले गए पहले सेमीफाइनल में लखनऊ ने वाराणसी को 26-25 से पराजित किया।
लखनऊ की जीत में अंकित ने सर्वाधिक 7 गोल दागे। अनुराग ने 5 गोल किए जबकि शुभम, डेविड व प्रवेश को 4-4 गोल करने में सफलता मिली। वाराणसी से अजय यादव ने सर्वाधिक 7 और अनीश यादव ने 6 व आयुष कुमार ने 4 गोल किए। इस मैच में लखनऊ मध्यांतर तक 11-7 से आगे था।
दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने मऊ को 22-21 से शिकस्त दी। गोरखपुर की जीत में मानवेंद्र ने सर्वाधिक 7 गोल दागे। उनका साथ देते हुए मनीष ने 6, पवन ने 5 व धीरज ने तीन गोल किए। दूसरी ओर मऊ की ओर से सोहम 6, सोनू 5 व सूरज 4 गोल करने में सफल हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
