मेजबान लखनऊ ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने पांचवीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 38 स्वर्ण सहित 39 रजत व 39 कांस्य पदक जीते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप…

लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने पांचवीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 38 स्वर्ण सहित 39 रजत व 39 कांस्य पदक जीते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा इस चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में गोरखपुर की टीम 5 स्वर्ण व 4 कांस्य पदक के साथ उपविजेता रही जबकि लखीमपुर को 4 स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
पांचवीं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप
चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।समापन समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने की जबकि एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
गोरखपुर को दूसरा व लखीमपुर को तीसरा स्थान
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आनंद मणि जुगरान, संयुक्त सचिव मोहित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य हिमप्रीत सिंह एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में सब जूनियर बालक (अंडर 50 किग्रा) में लखनऊ के शिशु पाल ने स्वर्ण, देवरिया के आर्यन ने रजत एवं गोरखपुर के राजवीर व लखनऊ के आदित्य ने कांस्य पदक जीते।
सब जूनियर बालिका (अंडर-47 किग्रा) में लखनऊ की विशेस्था दुबे ने स्वर्ण, लखनऊ की परिनिका ने रजत एवं सीतापुर की आनंदिनी व अद्विका ने कांस्य पदक जीते।जूनियर बालक (अंडर 55 किग्रा) में गोरखपुर के शुभम कुमार ने स्वर्ण, गोंडा के आर्यन ने रजत एवं बाघपत के पंकज व मुरादाबाद के ओम ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर बालिका (अंडर 46 किग्रा) में लखनऊ की लकी ने स्वर्ण, लखनऊ की मेहुल ने रजत एवं चंदौली की श्रेया व प्रयागराज की तेजस्वी ने कांस्य पदक जीते।
जूनियर बालिका (अंडर 49 किग्रा) में जौनपुर की रिया ने स्वर्ण, देवरिया की आयुषी ने रजत एवं लखनऊ की शिवी व गोरखपुर की सिद्धि ने कांस्य पदक जीते।जूनियर बालक (अंडर 68 किग्रा) में वाराणसी के राज ने स्वर्ण, अम्बेडकरनगर के हिमांशु ने रजत एवं लखनऊ के बिकास व साईं रायबरेली के शिवम् ने कांस्य पदक जीते। जूनियर बालिका अंडर-68 किग्रा में लखनऊ की आराध्या सिंह व सब जूनियर पेयर पूमसे में लखनऊ की शांघवी तिवारी व अव्यान तिवारी ने स्वर्ण पदक जीते।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
