द इंडियन व्यू

मुस्तफिजुर रहमान पर गिरी गाज, बीसीसीआई ने केकेआर को स्क्वॉड से हटाने को कहा

बीसीसीआई ने एक अहम फैसला लेते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को साफ तौर पर कहा है कि वह मुस्तफिजुर को अपने स्क्वॉड से रिलीज करे। इस…

Ragwendra P Singh
January 3, 2026
2 min read
मुस्तफिजुर रहमान पर गिरी गाज, बीसीसीआई ने केकेआर को स्क्वॉड से हटाने को कहा

बीसीसीआई ने एक अहम फैसला लेते हुए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का निर्देश दिया है।

बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को साफ तौर पर कहा है कि वह मुस्तफिजुर को अपने स्क्वॉड से रिलीज करे। इस फैसले की जानकारी बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी। देवजीत सैकिया ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया है कि वह अपने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करे। हालांकि, बोर्ड ने फ्रेंचाइजी को यह छूट भी दी है कि वह मुस्तफिजुर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर सकती है।

गौरतलब है कि केकेआर ने हालिया आईपीएल ऑक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था। लेकिन ऑक्शन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके चयन को लेकर विरोध देखने को मिल रहा था।

Image Credit: Getty

हाल के दिनों में बांग्लादेश में हुई घटनाओं के बाद भारत में जनभावनाएं काफी आक्रोशित नजर आईं। इसी पृष्ठभूमि में मुस्तफिजुर के आईपीएल में खेलने को लेकर विरोध तेज हो गया था।

इसका असर केकेआर और उसके मालिक शाहरुख खान तक पहुंचा, जिन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कुछ राजनीतिक नेताओं की ओर से भी इस मुद्दे पर तीखी टिप्पणियां की गईं।

लगातार बढ़ते दबाव और हालातों को देखते हुए आखिरकार बीसीसीआई ने यह कदम उठाया। अब इस फैसले के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया था कि भारतीय टीम अगस्त-सितंबर में 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। हालांकि, मौजूदा घटनाक्रम के बाद इस सीरीज के भविष्य को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।