मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे, सीमांत पोलिंग बूथ हर्षिल का करेंगे निरीक्षण
देहरादून : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर शनिवार को देहरादून पहुंचे। देहरादून से वह उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए, जहां वह सीमांत क्षेत्र स्थित हर्षिल पोलिंग बूथ का निरीक्षण करेंगे। मुख्य…

देहरादून : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर शनिवार को देहरादून पहुंचे। देहरादून से वह उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए, जहां वह सीमांत क्षेत्र स्थित हर्षिल पोलिंग बूथ का निरीक्षण करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। इस दौरान निर्वाचन व्यवस्थाओं, मतदाता सूची पुनरीक्षण, सीमांत क्षेत्रों में मतदान सुविधाओं और चुनावी प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
बताया जा रहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया की जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे और दूरस्थ इलाकों में मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा आगामी निर्वाचन तैयारियों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विशेष रूप से सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में चुनाव आयोग की पहुंच एवं व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
गंगोत्री और यमुनोत्री में टूटा श्रद्धालुओं की संख्या का ऑल-टाइम रिकॉर्ड, 18.91 लाख से ज्यादा लोगों ने किए दर्शन
अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति पर चर्चा
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और उत्तराखंड को प्रमुख फिल्म शूटिंग…
योगी सरकार के लगातार प्रयास से 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
3,000 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्थापना दर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश ने प्राप्त की ऐतिहासिक उपलब्धि लखनऊ । योगी सरकार…
मायावती ने ईशान आनंद को बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। इससे पहले यह पद आकाश आनंद के पास था, लेकिन मायावती ने उन्हें पार्टी से…
