मुख्यमंत्री मान सहित आआपा विधायकों का राष्ट्रपति भवन का दौरा महज जनता का ध्यान भटकाने का ड्रामा है : तरुण चुघ
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मिलने के कार्यक्रम को “राजनीतिक नाटक” करार देते हुए कहा कि यह केवल जनता का…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मिलने के कार्यक्रम को “राजनीतिक नाटक” करार देते हुए कहा कि यह केवल जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब सरकार के पास जवाब नहीं होते, तब वह ऐसे दिखावटी कदम उठाती है।
चुघ ने कहा कि पंजाब की वास्तविक स्थिति बेहद चिंताजनक है। कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिल रहा, डीए की किस्त लंबित है और करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सफाई व्यवस्था बदहाल है। राज्य के शहरों में कूड़े के ढेर सरकार की विफलता की गवाही दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब आज रिश्वतखोरी, रंगदारी और उगाही के जाल में फंस चुका है। नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ, जबकि कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कोई ठोस बदलाव नजर नहीं आता।
चुघ ने कहा कि इन विफलताओं को छिपाने के लिए भगवंत मान सरकार दिल्ली में “फिल्मी पटकथा” के तहत ड्रामा कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंजाब के अधिकारों को नुकसान पहुंचाया जा रहा था, तब मुख्यमंत्री चुप क्यों थे और आज अचानक यह सक्रियता क्यों दिखाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब पूरी सच्चाई समझ चुकी है और इस “ड्रामा राजनीति” को स्वीकार नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी का कुनबा बिखर रहा है और जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
