द इंडियन व्यू

मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे PM मोदी, जानें कब होगा आयोजन

Global Maritime CEO Forum: भारत के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को नए अवसरों के साथ नया रूप दिया जा रहा है. इस बीच पीएम मोदी मुंबई में होने वाले भारत के समुद्री सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे. इस बार समुद्री सप्ताह का आयोजन…

Ragwendra P Singh
September 3, 2025
3 min read
मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे PM मोदी, जानें कब होगा आयोजन

Global Maritime CEO Forum: भारत के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को नए अवसरों के साथ नया रूप दिया जा रहा है. इस बीच पीएम मोदी मुंबई में होने वाले भारत के समुद्री सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे. इस बार समुद्री सप्ताह का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर तक मुंबई में किया जाएगा. इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी शिरकत करेंगे और समुद्री सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस बार भारत समुद्री सप्ताह न केवल विचारों का संगम होगा, बल्कि विश्वास का भी संगम होगा.

'दुनिया भारत को उभरती समुद्री शक्ति के रूप में देख रही'

उन्होंने आगे कहा कि, "जिस तरह से पीएम मोदी ने हमारे समुद्री दृष्टिकोण का मार्गदर्शन किया है, दुनिया अब भारत को एक विश्वसनीय साझेदार और उभरती समुद्री शक्ति के रूप में देख रही है." उन्होंने कहा कि, ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम में उनकी उपस्थिति वैश्विक उद्योग जगत के नेताओं को भारत की विकास गाथा में निवेश करने के लिए प्रेरित करेगी.

समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहा बदलाव- सर्बानंद सोनोवाल
सोनोवाल ने एक प्रेस बयान में कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 से भारत के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का कायाकल्प हुआ है. इस दौरान सागरमाला, मैरीटाइम इंडिया विज़न (MIV) 2030 और मैरीटाइम अमृत काल विज़न (MAKV) 2047 जैसी प्रमुख पहल बंदरगाहों, नौवहन और अंतर्देशीय जलमार्गों में बदलाव ला रही है. उन्होंने कहा कि, भारत की बंदरगाहों की क्षमता लगभग दोगुनी हो गई है, कार्गो हैंडलिंग 1600 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गई है साथ ही बंदरगाहों पर टर्नअराउंड समय घटकर 22 घंटे रह गया है.

'अंतर्देशीय जलमार्गों पर कार्गो की आवाजाही में हुआ इजाफा'
केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि, "2014 में पांच चालू जलमार्गों से बढ़कर अब 30 हो गए हैं. अंतर्देशीय जलमार्गों पर कार्गो की आवाजाही 2013-14 के 18 मिलियन टन से बढ़कर पिछले साल 145 मिलियन टन हो गई है. ये केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि बदलाव के मील के पत्थर हैं." केंद्रीय मंत्री ने हरित सागर नीति और हरित नौका पहल के नेतृत्व में हो रहे हरित परिवर्तन पर ज़ोर देते हुए कहा कि, जो स्वच्छ ईंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण-अनुकूल अंतर्देशीय जहाजों को बढ़ावा देते हैं. इसके साथ ही उन्होंने दिसंबर 2024 में शुरू की गई जलवाहक योजना का भी जिक्र किया. जो भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग के माध्यम से राष्ट्रीय जलमार्ग 1, 2 और 16 पर 300 किलोमीटर से अधिक माल परिवहन को परिचालन व्यय की 35 प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति के साथ प्रोत्साहित करती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…