मुंबई इंडियन्स का बड़ा कदम, क्रिस्टन बीम्स को सौंपी स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी
गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया। बीम्स ऑस्ट्रेलिया विश्व कप अभियानों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वह 2017…

गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।
बीम्स ऑस्ट्रेलिया विश्व कप अभियानों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वह 2017 एकदिवसीय विश्व कप में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाली खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर थीं।
कोचिंग में आने से पहले बीम्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक टेस्ट, 30 वनडे और 18 टी20 मैच खेले। उन्होंने महिला बिग बैश लीग में भी 45 टी20 मैच खेले।
बीम्स के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात कें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 1 टेस्ट खेला है जिसमें उन्हें 11 ओवर की गेंदबाजी के बावजूद एक भी विकेट नहीं गिरा है। उन्होंने 30 महिला वनडे खेले हैं जिनमें उनके नाम 42 विकेट दर्ज हैं।

ओडीआई में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 4 विकेट है। इसी तरह 18 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 20 विकेट हैं। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 3 विकेट है।
https://twitter.com/mipaltan/status/2005617269527998746
बीम्स ने महिला बिग बैश लीग और द हंड्रेड में कोचिंग दी है। वह ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर-19 टीम की कोच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड और क्रिकेट तस्मानिया में कम्युनिटी क्रिकेट मैनेजर (दक्षिण)भी रह चुकी हैं। डब्ल्यूपीएल का चौथा सत्र नौ जनवरी से पांच फरवरी तक खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
