द इंडियन व्यू

मीका के गानों ने जीता लखनऊ का दिल

लखनऊ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इस सीजन के आईपीएल के पहले मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों को डबल डोज मिली – एक तरफ बल्ले और गेंद की जंग, तो दूसरी ओर मीका सिंह के…

Ragwendra P Singh
April 1, 2025
1 min read
मीका के गानों ने जीता लखनऊ का दिल

लखनऊ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इस सीजन के आईपीएल के पहले मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों को डबल डोज मिली – एक तरफ बल्ले और गेंद की जंग, तो दूसरी ओर मीका सिंह के धमाकेदार गानों ने समा बांध दिया।

Photo Credits : Social Media

क्रिकेट फैंस को बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से झूमा दिया ओर माहौल को और भी जोशीला बना दिया।

https://www.instagram.com/iplt20/reel/DH7eLzuvv02/

मीका सिंह ने अपने सुपरहिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने दमादम मस्त कलंदर से शुरुआत करके दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Photo Credits : Social Media

उसके बाद जबरदस्त एनर्जी से भरा सांग आंख मारे गाया और फिर मौजा ही मौजा से धमाल मचा दिया। उन्होंने फिर तैनू मैं लव कर दा गाना गाया और अपनी परफार्मेंस का समापन जुम्मे की रात है जैसे ही गाया, दर्शक एक बार फिर से अपनी सीट पर थिरक उठे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।