मिली- मोना- अवनि ने रचा इतिहास, विश्व चैम्पियनशिप में भारत को स्वर्ण
मिली शाह, मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने दक्षिण कोरिया में चांगवोन 2026 डब्ल्यूएसपीएस पैरा निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल आर2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। राकेश निदागुंडी, आनंदा कृष्णा और…

मिली शाह, मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने दक्षिण कोरिया में चांगवोन 2026 डब्ल्यूएसपीएस पैरा निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल आर2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
राकेश निदागुंडी, आनंदा कृष्णा और स्वरूप उन्हालकर ने पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल आर1 स्टैंडिंग एसएच 1 टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। महिला टीम ने कुल 1878 . 6 अंक लेकर पहला स्थान पाया। मोना को व्यक्तिगत वर्ग में रजत और अवनि को कांस्य पदक मिला।

आर1 वर्ग में हाथों या पैरों में विकलांगता वाले पुरुष एथलीट 10 मीटर दूर स्थित टारगेट पर निशाना लगाने के लिए खड़े या बैठे हुए अपनी राइफल का पूरा वजन खुद ही संभालते हैं। आर2 में ऐसी महिला प्रतियोगी शामिल होती हैं जिनके पैरों में अक्षमता होती है और जो खड़े होकर या बैठकर शूटिंग करते समय राइफल को खुद ही संभालती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
