द इंडियन व्यू

मालदीव से लौटते ही आज तमिलनाडु जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, राज्य को 4800 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली : ब्रिटेन और मालदीव यात्रा से लौटने के तत्काल बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। जहां वे राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन और…

Ragwendra P Singh
July 26, 2025
2 min read
मालदीव से लौटते ही आज तमिलनाडु जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, राज्य को 4800 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली : ब्रिटेन और मालदीव यात्रा से लौटने के तत्काल बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। जहां वे राज्य को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन और मालदीव की राजकीय यात्रा के बाद आज तमिलनाडु के तूतीकोरिन पहुंचेंगे, जहां होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 48,00 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, रसद दक्षता, स्वच्छ ऊर्जा ढांचे से संबंधित योजनाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी तूतीकोरिन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन करेंगे। उनका यह कार्यक्रम शनिवार रात 8 बजे होगा।

तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी रविवार दोपहर 12 बजे तिरुचिरापल्ली के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती समारोह और आदी तिरुवथिरा उत्सव में शामिल होंगे।

इसके साथ ही रविवार को सड़क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण राजमार्ग परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पहली परियोजना एनएच-36 के सेथियाथोप-चोलपुरम खंड की 50 किमी की 4-लेन वाली सड़क है। इसे विक्रवंडी-तंजावुर कॉरिडोर के तहत 2,350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इसमें तीन बाईपास, कोल्लिदम नदी पर एक किमी का चार-लेन पुल, चार प्रमुख पुल, सात फ्लाईओवर और कई अंडरपास शामिल हैं। दूसरी परियोजना एनएच-138 तूतीकोरिन पोर्ट रोड की 5.16 किमी की 6-लेनिंग है। इसे लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…