मां चंद्रघंटा की महिमा पर प्रधानमंत्री का संस्कृत संदेश, देशवासियों के लिए की मंगलकामना
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देवी मां चंद्रघंटा की आराधना करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया और देशवासियों के सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देवी मां चंद्रघंटा की आराधना करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया और देशवासियों के सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में मां चंद्रघंटा को नमन करते हुए लिखा कि माता सभी को शक्ति, समृद्धि और सौभाग्यपूर्ण जीवन का आशीर्वाद दें। उन्होंने देवी के दिव्य स्वरूप का वर्णन करते हुए संस्कृत श्लोक भी साझा किया
“पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥”
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सिंह पर आरूढ़ और विभिन्न शस्त्रों से सुसज्जित मां चंद्रघंटा अपने भक्तों के कष्टों का नाश करती हैं और उन्हें साहस व शक्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि माता की कृपा से हर व्यक्ति का जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
