द इंडियन व्यू

महिला सीनियर सोलो में यूपी की तनीषा व पुरुष सीनियर रेगू में मेजबान टीम ने जीता रजत पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपनी छाप छोड़ते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के तत्वावधान में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के…

Ragwendra P Singh
May 11, 2025
3 min read
महिला सीनियर सोलो में यूपी की तनीषा व पुरुष सीनियर रेगू में मेजबान टीम ने जीता रजत पदक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपनी छाप छोड़ते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के तत्वावधान में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप में तीसरे दिन कई वर्गो में पदकों का फैसला हुआ।

13वीं राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप

आज महिला सीनियर सोलो में उत्तर प्रदेश की तनीषा कश्यप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस वर्ग का स्वर्ण मध्य प्रदेश की दीक्षा रेड्डी ने जीता जबकि कांस्य पदिक चंडीगढ़ की सोनिया व महाराष्ट्र की किराकंशी किशोर येवले को मिले।

मध्य प्रदेश व दिल्ली ने जीते दो-दो स्वर्ण पदक

पुरुष सीनियर रेगू (तीन खिलाड़ी) में उत्तर प्रदेश के शिवा शर्मा, प्रशांत रावत व आकाश शुक्ला की टीम ने रजत पदक जीता। इस वर्ग में महाराष्ट्र के ओकांर गणेश, अंशुल कांबले व वैभव की टीम ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। कांस्य पदक तमिलनाडु के सुदर्शन, एस. व लोगेश्वरन एवं पश्चिम बंगाल के विश्वकर्मा महतो, शोभान दास व यश गुप्ता ने साझा किए। आयोजन सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरे दिन मध्य प्रदेश व दिल्ली ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मणिपुर व महाराष्ट्र को 1-1 स्वर्ण पदक मिले। महिला सीनियर तुंग्गल में मध्य प्रदेश की भूमिका जैन ने स्वर्ण पदक जीता। नागालैंड की हिनोकाली को रजत जबकि चंडीगढ़ की सिमरन व दादर नगर हवेली व दमन-दीव की किर्ताना आचार्य को कांस्य पदक मिला। महिला सीनियर गंडा (युगल प्रदर्शन) में दिल्ली की पूजा कुमारी व सरिता मौर्या की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता जिन्होंने महाराष्ट्र की प्राजक्ता प्रभाकर व रिया राजेश को हराया।

मध्य प्रदेश की जागृति योगी व दीक्षा रेड्डी एवं मणिपुर की टीबी चानू व टीडी चानू को कांस्य पदक मिले। महिला सीनियर रेगू (तीन खिलाड़ी) में दिल्ली की मिताली, शीतल व मुस्कान की टीम ने स्वर्ण जीता जबकि महाराष्ट्र की अशिता शंकर यादव, रिया राजेश व प्राजक्ता की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक नागालैंड की अविकल वी.शेकी, हिनोकाली, हतिनेइम खांगसेई व जम्मू-कश्मीर की प्रीशा निसार, तौसीफा हसन व फरजाना फायज की टीमों को मिला।

पुरुष सीनियर सोलो में ओडिशा के सोहिल गुरंग ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आसाम राइफल्स के हुदिरोम बिशन मेतेई को रजत जबकि एसएसबी के आर्यन व जम्मू-कश्मीर के जहांगीर शफी को कांस्य पदक मिले। पुरुष सीनियर तुंग्गल में पश्चिम बंगाल के राजा दास ने स्वर्ण, आसाम राइफल्स के हुदिरोम बिशन मेतेई ने रजत जबकि महाराष्ट्र के कृष्णा नरसिंग पांचाल व जम्मू-कश्मीर के रवीस अहमद ने कांस्य पदक जीते। पुरुष सीनियर गंडा (युगल प्रदर्शन) में मणिपुर के सुधीर मेतेई व प्रेमचंद्र की जोड़ी ने स्वर्ण अपने नाम किया।

आसाम राइफल्स के हुदिरोम बिशन मेतेई व मिजाजुर रहमान ने रजत जबकि पश्चिम बंगाल के साहिल कुमार दास व शोभान दास एवं आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के आदिल अहमद भट्ट व शौकत अहमद लोन ने कांस्य पदक जीते।

तीसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के अध्यक्ष किशोर प्रकाश येवले, महासचिव तारिक जरगर, पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के चेयरमैन अनूप गुप्ता (भाजपा प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद) व कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।